वाइल्ड लाइफ प्रोटक्शन एक्ट पर टिप्स

By: Oct 10th, 2017 12:05 am

ऊना —  वाइल्ड लाइफ प्रोटक्शन एक्ट के बारे में आम लोगों को जागरूक करने के लिए वन विभाग ऊना की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत लोगों को जंगली जानवरों के साथ ही इन जानवरों को मारने या फिर पकड़ने पर होने वाली सजा व जुर्माने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी आम लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही पंचायत स्तर पर पंचायत के बोर्ड पर विभाग के पंफलेट्स लगाए जाएंगे। वन विभाग की ओर से पंफलेट्स, पोस्टर सहित अन्य प्रचार सामग्री भी तैयार करवाई गई है। हालांकि अभी तक ऊना रेंज में वन विभाग की इस मुहिम को शुरू किया गया है, लेकिन जल्द ही वन विभाग के अधिकारी अन्य रेंज का भी दौरा करेंगे। वहीं, रेंज स्तर पर कार्यशालाओं का भी आयोजन होगा। विभागीय अधिकारियों की मानें तो इस अभियान को चलाने का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है, ताकि जंगली जानवरों पर हो रहे अत्याचार व अवैध शिकार के मामले भी कम हो सकें। उल्लेखनीय है कि अवैध शिकार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई शिकारी स्वयं ही शिकार बन गए। अवैध शिकार के मामले भी उजागर हो रहे हैं।  इस अभियान में लोंगो को वन्य प्राणी संरक्षण नियम के अलावा अन्य जानकारी प्रदान की जा रही है। वन रक्षक हरोली रोहित कुमार, वन  रक्षक शक्ति सिंह, वन रक्षक कर्णवीर सिंह ने हरोली, पंडोगा, सलोह, झंबर में अभियान चलाया।  उन्होंने आह्वान किया कि अभियान को सफल बनाने में लोग सहयोग करें। डीएफओ ऊना यशोदीप ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है, ताकि लोग जागरूक हो सकें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App