विधवाओं के सम्मान में

By: Oct 9th, 2017 12:02 am

(स्वास्तिक ठाकुर, पांगी, चंबा )

विधवा से शादी करने वालों को मध्य प्रदेश सरकार से अब दो लाख रुपए की नकद राशि मिलेगी। मध्य प्रदेश के सामाजिक न्याय विभाग का यह फैसला विधवा विवाह को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है। देश में यह अपनी तरह का पहला व सराहनीय प्रयास है। विधवा महिलाओं को सम्मानजन जीवन देने के लिए न्यायपालिका के साथ-साथ कई समाजसेवी संगठन प्रयास करते रहे हैं। इस संदर्भ में इसी साल जुलाई में सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से कहा था कि वह विधवा महिलाओं की दोबारा शादी को प्रोत्साहित करने के लिए कोई नीति बनाए। मध्य प्रदेश सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय की ओर से जारी आदेश के बाद यह पहल की है। दूसरे राज्यों को भी अब इस दिशा में कदम बढ़ाने की जरूरत है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App