व्यंजन

By: Oct 29th, 2017 12:05 am

खसखस का हलवा

सामग्री :  100 ग्राम खसखस के दाने, 50 ग्राम चीनी, 1 कप दूध, कटे मेवे व घी अंदाज से।

विधि : खसखस के दानों को रात में पानी में भिगो दें। सुबह महीन पीस लें। कड़ाही में घी डालकर खूब अच्छा भून लें। दूध डाल दें। जब दूध अच्छी तरह खसखस में मिल जाए व खूब गाढ़ा हो जाए तो चीनी डालकर चम्मच से चलाएं। चीनी गल जाने पर कतरे मेवे डालकर उतार लें। गरमागर्म ही खाएं। बाद में एक कप दूध पी लें।

दाल के लड्डू

सामग्री : 400 ग्राम मूंग दाल का आटा, 400 ग्राम उड़द दाल का आटा, 200 ग्राम बेसन, 500 ग्राम पिसी चीनी या चीनी का बूरा,100 ग्राम गोंद, 50 ग्राम बादाम, 50 ग्राम चिरौंजी, 50 ग्राम खोपरा, 50 ग्राम मखाना, 50 ग्राम खसखस के दाने, 500 ग्राम घी।

विधि : दाल के आटे व बेसन को छान लें। कड़ाही में सेंकने जितना घी डालकर कम आंच पर मिश्रण को गुलाबी होने तक भूनें। मेवों को काटकर घी में हल्का सा भून लें। गोंद के बारीक टुकड़ों को घी में फुला लें। मेवे व गोंद को भूने आटे के मिश्रण में डालें। चीनी बूरा व हलका गर्म घी आवश्यकतानुसार मिलाएं। फिर एक आकार के छोटे-छोटे लड्डू बना लें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App