सांप ने निगला जिंदा सांप

By: Oct 17th, 2017 12:02 am

अब तक आपने सांप को चूहे, नेवले आदि को निगलते देखा होगा, लेकिन आस्ट्रेलिया में एक किसान ने सांप को ऐसी चीज का शिकार करते देखा, जिसे देखकर वह खुद दंग रह गया। किसान अपने कुत्ते को घुमाने ले गया था। तभी अपने खेत में उसने इस्टर्न ब्राउन स्नेक देखा। इस्टर्न ब्राउन स्नेक को दुनिया का दूसरा सबसे जहरीला सांप कहा जाता है। इस्टर्न ब्राउन स्नेक किसी चीज को निगलने की कोशिश कर रहा था, जिसमें उसे काफी मेहनत करनी पड़ रही थी। जॉन ने देखा कि इस्टर्न स्नेक एक दूसरे जिंदा सांप को निगल रहा है। सांप अपनी दावत लगभग पूरी कर चुका था। जॉन के मुताबिक, उन्होंने कभी भी किसी सांप को दूसरे  सांप को खाते हुए नहीं देखा है। यह उनके लिए बहुत ही अजीब क्षण था। सांपों के बीच लड़ाइयां तो आम हैं। कई बार देखा गया है कि सांपों ने लड़ाई के बाद एक-दूसरे पर हमला किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App