साप्ताहिक घटनाक्रम

By: Oct 4th, 2017 12:07 am

साप्ताहिक घटनाक्रम* राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के पांच राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। साथ ही केंद्र शासित प्रदेश अरुणाचल प्रदेश में भी नए उपराज्यपाल को नियुक्त किया गया है। सत्यपाल मलिक को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। प्रोफेसर जगदीश मुखी असम के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। बनवारी लाल पुरोहित तमिलनाडु के राज्यपाल बनाए गए हैं। अभी तक तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव संभाल रहे थे। वहीं गंगा प्रसाद को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। बीडी मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि एडमिरल (रिटायर्ड) देवेंद्र कुमार जोशी केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर होंगे। पूर्व सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल मलिक को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

* मशहूर अभिनेता टॉम ऑल्टर का निधन हो गया। वह 67 साल के थे। लंबे समय से स्किन कैंसर से कैंसर से पीडि़त टॉम ऑल्टर ने गत शक्रवार रात अंतिम सांस ली। तीन सौ से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके टॉम ने कई टीवी शो में भी काम किया। अभिनय के साथ लेखन भी करते रहे इस वरिष्ठ अभिनेता को पद्मश्री सम्मान से भी अलंकृत किया गया था।

* मध्य प्रदेश को लगातार तीसरे साल बेस्ट टूरिज्म स्टेट का अवार्ड मिला। इस बात की जानकारी आधिकारिक रूप से बृहस्पतिवार को दी गई। यह पुरस्कार नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया और मध्य प्रदेश शासन के पर्यटन राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा ने इसे ग्रहण किया। पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए मध्य प्रदेश को दस राष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए हैं।

* मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर को भारत में सबसे बेहतर ‘स्वच्छ आइकोनिक प्लेस’ घोषित किया गया है। मदुरै जिले के के. वीरा राघव राव और निगम आयुक्त एस. अनीश शेखर को उमा भारती, पेयजल और स्वच्छता मंत्री द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसमें कुल 63 कॉम्पैक्ट डिब्बे रखे गए हैं और चार कम्पेक्टर ट्रक मंदिर परिसर के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। पर्यटकों के उपयोग के लिए 25 ई-शौचालय और 15 वाटर एटीएम हैं।

* पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने पांच बॉर्डर पर्सनेल मीटिंग प्वाइंट्स (लद्दाख में दौलत बेग ओल्डी और चुशूल, अरुणाचल में बमला और किबिथू और सिक्किम में नाथूला) पर एक अक्तूबर को औपचारिक बैठक का निमंत्रण ही नहीं भेजा। इसके अलावा भारतीय सेना और चीन के बीच होने वाली हैंड-इन-हैंड एक्सरसाइज के 7वें संस्करण को लेकर भी बात आगे नहीं बढ़ रही है। इस बार यह एक्सरसाइज अक्तूबर महीने में चीन में होने वाली है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App