साप्ताहिक घटनाक्रम

By: Oct 18th, 2017 12:10 am

* नीती आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार के अनुसार, 2013-14 में शुरू हुई आर्थिक मंदी कम हो गई है और जीडीपी इस वित्त वर्ष (2017-18) में  6.9-7 प्रतिशत और 2018-19 के 7.5 प्रतिशत पर बढ़ने की संभावना है। 2016-17 में आर्थिक वृद्धि 7.1 प्रतिशत धीमी रही थी, इसी वर्ष 87 प्रतिशत मुद्रा का विमुद्रीकरण किया गया पता चला था,जिसके बावजूद  कृषि क्षेत्र ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।

*  महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित भारतीय महिला जैविक उत्सव – 2017, 15 अक्टूबर, 2017 को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह उत्सव दिल्ली हाट, आईएनए, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था और इसमें महिला किसानों और उत्पादकों के जैविक उत्पाद प्रस्तुत किए गए। भारतीय महिला जैविक उत्सव अब वार्षिक आयोजन हो गया है और इसमें खान-पान की सामग्री, रसोई उत्पाद, मसाले और सौंदर्य प्रसाधन सहित जैविक उत्पाद प्रस्तुत किए जाते हैं। 25 राज्यों से आईं महिला किसानों और उद्यमियों ने कुल 1.84 करोड़ रुपए की रिकार्ड बिक्री की। देश के अन्य राज्यों के साथ इस उत्सव में लद्दाख, मणिपुर, सिक्किम और पुड्डुचेरी की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।

*  फुटवियर डिजाइन एवं विकास संस्थान (एफडीडीआई) को भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन ‘राष्ट्रीय महत्त्व का संस्थान’ घोषित किया गया है। एफडीडीआई विधेयक जुलाई, 2017 में संसद में पारित किया गया था। 5 अक्तूबर, 2017 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, एफडीडीआई अधिनियम 2017 के प्रावधान प्रभावी हो गए हैं। एफडीडीआई फिलहाल भारत भर में फैले आठ परिसरों में लगभग 2500 छात्रों को फुटवियर, चमड़े के सामान, खुदरा और प्रबंधन के क्षेत्रों में कौशल आधारित स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रदान कर रहा है। एफडीडीआई को ‘राष्ट्रीय महत्त्व के संस्थान’ का दर्जा मिल जाने के बाद यह संस्थान अब अपने 12 परिसरों में आगामी दाखिला सत्र में 2,500 और अधिक छात्रों का नामांकन करने में समर्थ हो जाएगा।

*  यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड ने शुक्रवार को फ्रांस की पूर्व संस्कृति मंत्री एड्रे एजोले को संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक शाखा का अगला प्रमुख चुना है। एजोले बुल्गारिया की महानिदेशक इरिना बोकोवा का स्थान लेंगी। इरिना आठ वर्षों तक यूनेस्को की महानिदेशक रहीं।

*  पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता मारिया शारापोवा को टियांजिन ओपन में 102वीं रैंक वाली किशोरी आर्यना सब्लेनेका ने कड़ी टक्कर दी, मारिया शारापोवा ने 15 महीने के डोपिंग प्रतिबंध के बाद अपना पहला खिताब जीता।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App