सोना फिसला, 41 हजार पहुंची चांदी

By: Oct 12th, 2017 12:06 am

पीली धातु के कमजोर पड़ने से आई 15 रुपए की कमी, बाजार में चमकी सफेद धातु

newsनई दिल्ली— वैश्विक स्तर पर पीली धातु के कमजोर पड़ने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 15 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 30,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग आने से चांदी 75 रुपए चमक कर दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 41,065 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने में मामूली गिरावट रही। सोना हाजिर 0.45 डॉलर की गिरावट के साथ 1,288.45 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 2.3 डॉलर लुढ़ककर 1,291.5 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमरीकी फेडरल रिजर्व की सितंबर में हुई बैठक का विवरण जारी होने से पहले निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। इससे सोने में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। चांदी हाजिर भी मंगलवार को  17.20 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। स्थानीय बाजार में सोने की त्योहारी मांग बनी रही। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट और डॉलर की तुलना में रुपए की मजबूती के दबाव में स्थानीय बाजार में चार दिन बाद इसमें गिरावट देखी गई। सोना स्टैंडर्ड 15 रुपए फिसलकर 30,750 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 30,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर टिकी रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App