हत्या पंजाब के लिए खतरे की घंटी

By: Oct 18th, 2017 12:02 am

जालंधर — पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने मंगलवार को लुधियाना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रविंद्र गोसाई की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि राज्य में पिछले छह महीनों से कानून व्यवस्था तेजी से बिगड़ रही है। श्री खैहरा ने कहा कि चाहे किसी भी पार्टी के नेता की हत्या हो, वह राज्य तथा राज्य के लोगों के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा कि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन की सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल की अपेक्षा कांग्रेस के छह महीनों के कार्यकाल में कानून व्यवस्था ज्यादा बिगड़ी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App