हमीरपुर का विकास हमारा मुख्य लक्ष्य

By: Oct 28th, 2017 12:05 am

हमीरपुर  —  विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हमीरपुर का विकास करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। इसी ध्येय के साथ वह चुनावी दंगल में उतरे हैं। लोगों के समर्थन से वह अवश्य विजय हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि हमीरपुर विस की जनता कांग्रेस में अपना विश्वास जता रही हैं। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में हमीरपुर का अथाह विकास हुआ है। विकास की इस रफ्तार को और अधिक गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपने समर्थन में मतदान करने का आग्रह किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी कुलदीप सिंह पठानिया के पक्ष में मतदान करने की लोगों से अपील की।  शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनावी प्रचार के दौरान हरेक ग्राम पंचायत में जाकर अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अपने प्रचारकों व समर्थकों के साथ लंबलू, बलोह, पंधेड़, चमनेड व वार्ड नंबर 11 का दौरा किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App