हेयर कटिंग के लिए बच्च बना बार्बर

By: Oct 13th, 2017 12:04 am

छोटे बच्चों के बाल कटवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। बच्चों के बाल कटवाते वक्त नाई को बहुत ध्यान रखना होता है। उन्हें प्यार से और मजे-मजे में बाट काटने होते हैं। यह नाई की ही खूबी होती है कि बिना रूलाए और आराम से बच्चे के बाल काट ले। लंदन के एक नाई फ्रेंज का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो एक बच्चे के बाल काटते समय खुद एक बच्चा लग रहा है। वह जमीन पर लेटकर एक बच्चे का बाल काटते हुए दिख रहा है। जहां-जहां बच्चा जा रहा था, फ्रेंज भी उसकी पीछे जा रहे थे। बच्चा बैठता तो वह बैठकर बाल काटते। बच्चा लेटा तो फ्रेंज भी लेट गए। उन्होंने यह सब करने में जरा भी झिझक नहीं की। वास्तव में वह जिस बच्चे का बाल काट रहा है, वह ऑटिज्म से ग्रस्त है। छह साल के इस बच्चे की मां ने यह फोटो फेसबुक पर शेयर की थी। उन्होंने नाई के लिए लिखा, फ्रेंज सबके हीरो हैं। फ्रेंज ने बच्चे को जरा भी असहज नहीं होने दिया और बेहतरीन तरीके से बाल काटे। फ्रेंज जब खुद 12 साल के थे, तब से बाल काटने का काम कर रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App