हैप्पी दिवाली… हम आपकी सेवा में रहेंगे

By: Oct 20th, 2017 12:05 am

जिला भर में दीयों के पर्व पर सजग रहेंगे कई महकमे; फायर ब्रिगेड में छुट्टियां कैंसिल, चार बजे थमेंगे बसों के पहिए

धर्मशाला— जिला कांगड़ा में कई महत्त्वपूर्ण महकमे अपने अंदाज में लोगों को हैप्पी दिवाली कह रहे हैं। जी हां! आज कई महकमे जनता की खातिर सजग रहेंगे। एक ओर जंहा सभी लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ दिवाली मना रहे होंगे, वहीं दूसरी ओर कुछेक कर्मचारी लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अपने कार्याें में डटे रहेंगे।  दिवाली पर्व को लेकर अग्निशमन विभाग में छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। इसके साथ ही क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में एमर्जेंसी ड्यूटी पर डाक्टरों की तैनाती की गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के शाम चार बजे तक सेवाएं प्रदान करने के बाद पहिए थम जाएंगे। हालांकि इसके बाद भी धर्मशाला-योल-कांगड़ा से होकर दिल्ली के लिए रात साढ़े नौ बजे बस की रवानगी की जाएगी।  धर्मशाला सहित जिला कांगड़ा में पटाखों से आग लगने की किसी भी प्रकार की घटना से सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त कर लिए गए हैं। दमकल विभाग में सभी कर्मचारियों की छुट्टियां दिवाली को लेकर रद्द कर दी गई हैं। फायर स्टेशन धर्मशाला में दिवाली गुरुवार को 12 लोगों की दिन में ड्यूटी लगाई गई है, जबकि 13 के करीब अपनी गाडि़यों और उपकरणों के साथ सेवाएं प्रदान करेंगे। फायर स्टेशन धर्मशाला के आफिसर स्वरूप कुमार चौधरी ने बताया कि छुट्टियों को रद्द करके टीम को विशेष रूप से दिवाली के लिए तैनात किया गया है।  इसके अलावा एचआरटीसी बसों की शाम चार बजे तक सेवाएं प्रदान करेंगी। इस दौरान लांग रूट से आने वाली बसों की आवजाही रहेगी। साथ ही रात को साढ़े नौ बजे एक बस दिल्ली भेजी जाएगी। इसके अलावा चार बजे के बाद निगम की बसों की आवाजाही पर ब्रेक लग जाएगी। उधर, एचआरटीसी धर्मशाला आरएम पंकज चड्डा ने बताया कि निगम की एक बस रात साढ़े नौ बजे दिल्ली भेजी जाएगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड धर्मशाला के कार्यालय में भी कर्मचारी सेवाएं प्रदान करेंगे।  पुलिस थाना धर्मशाला में कर्मचारी अपनी सेवाओं पर तैनात रहेंगे।

डाक्टर देंगे सेवाएं

अस्पताल धर्मशाला में गुरुवार को सुबह के सत्र में आठ से दोपहर दो बजे तक डा. केशव कौंडल, दोपहर दो से रात आठ बजे तक डा. हरजीत पाल सिंह और रात्रि सेवाओं पर डा. उदय महाजन अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। धर्मशाला अस्पताल के एमएस डा. दिनेश महाजन ने बताया कि अपातकालीन सेवाएं डाक्टरों द्वारा प्रदान की जाएंगी।

महत्त्वपूर्ण फोन नंबर

पुलिस थाना -01892-224883 (100)

अस्पताल  01892-222133 (108)

अग्निशमन विभाग 01892-224992(101)

बिजली बोर्ड   01892-222946

गगल एयरपोर्ट 01892-232274

बस स्टैंड धर्मशाला 01892-224903


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App