75 भाजपाइयों ने दिया इस्तीफा

By: Oct 20th, 2017 12:05 am

भोरंज —  विधायक डा. अनिल धीमान का भाजपा से टिकट कटने पर भोरंज भाजपा मंडल ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इसमें करीब 75 लोगों ने हस्ताक्षर सहित इस्तीफा भाजपा अध्यक्ष अमितशाह को भेजा। इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि बाहरी व्यक्ति को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने और उपचुनाव में विजेता रहे डा. अनिल धीमान को दरकिनार करने पर मंडल ने पार्टी को फिर से प्रत्याशी पर पुनर्विचार करने की मांग की है। त्याग पत्र देने वालों में मंडल, मोर्चों एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, बूथ तथा ग्राम केंद्र अध्यक्ष हैं, जिनमें मंडलाध्यक्ष जैमल ठाकुर, अशोक कुमार महामंत्री, विपिन अग्निहोत्री, विनोद कुमार सोनी उपाध्यक्ष, मदन कौशल, राकेश ठाकुर, ज्ञान वर्मा, शशि शर्मा, बलबंत ठाकुर, संजय प्रेमी, अनिता ठाकुर, अंजु ठाकुर, चमन लाल, रिपुदमन, अनिल शर्मा, अजय शर्मा, नीलम अरोड़ा, बीना कुमारी, मधु कुमारी, विजय कुमार, जोगिंद्र राणा, वीरेंद्र डोगरा, दिनेश भाटिया, विक्रम ठाकुर, अनिल कुमार, विनोद, सुरेश धीमान, करणवीर सिंह, चंद्र शेखर, विनोद गुप्ता, मनोज कुमार, राजेश कुमार, महेंद्र, बलबंत ठाकुर, रमेश चंद, सुभाष चंद, जगत राम, जमना देवी, विपिन, धर्म चंद, विनोद कुमार, अभय धीमान, राहुल ठाकुर, राजेश कुमार, पंकज, रघुवीर, नरेंद्र, अशोक, रमेश पृथीराज, हेमराज, बलदेव सिंह, रामकिशन, कुलदीप सिंह, ज्ञान कौंडल, विनय, जयसिंह, शिवराम, विनोद, ब्रिज लाल, संतोष जरयाल, भवानी दत्त, हेमराज, ज्योति, केयर सिंह, हरवंश, मुलख राज, विजय, भगवान, राकेश सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App