880 ग्राम चरस संग दबोचा तस्कर

By: Oct 17th, 2017 12:05 am

सलूणी —  उपमंडल के किहार सैक्टर में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 880 ग्राम चरस सहित एक तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने चरस तस्कर के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया है। पुलिस रिमांड हेतु चरस तस्कर को अदालत में पेश किया जा रहा है। आरोपी से चरस खेप की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार किहार पुलिस थाना के एएसआई सुरिंद्र कुमार की अगवाई में पुलिस ने थिसुंडा पुल के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान वहां से पैदल गुजर रहा संजय कुमार वासी गांव पड़ी पुलिस को देखकर घबराकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस को संजय की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर तुरंत पीछा कर धर दबोचा। पुलिस ने संजय की शक के आधार पर तलाशी लेने दौरान 880 ग्राम चरस बरामद की। संजय कुमार के खिलाफ चरस तस्करी के आरोप में किहार थाना में मामला दर्ज किया गया है। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर चंबा जितेंद्र चौधरी ने किहार में 880 ग्राम चरस सहित तस्कर के पकडे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चरस माफिया की धरपकड़ हेतु आगामी दिनों में अभियान ओर तेज किया जाएगा। फिलहाल चरस तस्कर से पूछताछ की जा रही है। बहरहाल पुलिस रिमांड हेतु चरस तस्कर को अदालत में पेश किया जा रहा है। आरोपी से चरस खेप की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि नशे के खिलाफ जिलाभर में पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि जिला की नौजवान पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाया जा सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App