अलका की ओछी सोच

By: Nov 17th, 2017 12:02 am

(मानसी जोशी (ई-मेल के मार्फत))

आम आदमी पार्टी की महिला नेता एवं दिल्ली विधानसभा सदस्य अलका लांबा ने गोमाता के खिलाफ घिनौनी टिप्पणी कर अपनी ओछी सोच दिखा दी है। केंद्र ने जीएसटी की नई रचना स्पष्ट की है। इसमें महिलाओं के लिए उपयुक्त सेनिटरी पैड पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी लगाया है। इसका विरोध करते हुए किए ट्वीट में लांबा ने लिखा है कि गाय माता है, लेकिन उसे मासिक धर्म नहीं आता। अगर आता तो भक्त लोग मोदी जी और जेटली जी को कह कर सेनिटरी पैड को जीएसटी से बाहर करवाते। जिस महिला नेता की सोच इस तरह की है, वह महिलाओं को क्या दिशा दिखाएगी? राजनीतिक विरोध के लिए इस तरह गोमाता का अपमान करने वाली लांबा जैसी महिला नेता महिलाओं में भी किसी सम्मान की हकदार नहीं हैं। क्या महिला संगठन इसका विरोध करेंगे? लांबा जी नैतिकता से कोसों दूर हैं, यह बताने के लिए उनका ट्वीट ही काफी है। महिलाओं की इज्जत की खुलेआम धज्जियां उड़ाने वाली अलका महिला नेता कहलाने की पात्र नहीं हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App