ऑक्सफोर्ड में पिकनिक की धूम

By: Nov 21st, 2017 12:05 am

हमीरपुर  — ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल हमीरपुर में जूनियर कक्षाएं पिकनिक के लिए गई। बच्चों के सर्वांगीण विकास को मद्देनजर रखते हुए स्कूल में लगातार भिन्न भिन्न शैक्षणिक व सह शैक्षणिक क्रियाकलाप करवाए जाते रहे हैं। इसके तहत इस बार जूनियर ऑक्सफोर्डियंस को प्राकृतिक पर्यावरण का आनंद लेने के साथ प्राकृतिक संरक्षण हेतु पिकनिक पर ले जाया गया, ताकि बच्चे शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहें और पर्यावरण का महत्त्व भी समझे। इस पिकनिक के लिए स्कूल चेयरमैन प्रो. विकास दीक्षित ने हरी झंडी देकर रवाना किया और साथ ही साथ यह भी जानकारी दी कि स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु हर वो कार्य किए जाएंगे। इससे बच्चे पूर्ण जोश व उत्साह के साथ उस क्रियाकलाप में भाग ले सकें। पिकनिक भी उसमें से एक है जो बच्चों के विकास का एक अहम पहलू होता है। साथ ही उन्होंने बड़े ऑक्सफोर्डियंस के पिकनिक भ्रमण की भी जानकारी दी। सभी ऑक्सफोर्डियंस को जोश व उत्साह के साथ हर गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।   उपमंडल भोरंज के सिविल अस्पताल भोरंज में डाक्टर के साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया है। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है। स्थानीय नजदीकी गांव के व्यक्ति ने बीएमओ डाक्टर ललित कालिया के साथ हाथापाई की और अभद्र व्यवहार किया। इसके चलते भोरंज पुलिस में शिकायत भी दर्ज की है और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि रात के समय जीवन कुमार गांव शंभु ने अपना ट्रैक्टर सिविल अस्पताल भोरंज के गेट के अंदर खड़ा कर दिया। इससे अस्पताल के अंदर गाडि़यों का आना जाना अवरुद्ध हो गया। जब अस्पताल के स्टाफ  ने  उक्त व्यक्ति को ट्रैक्टर हटाने को कहा तो वह गाली गलौच पर उतर आया। जब काफी देर तक उक्त व्यक्ति ने स्टाफ  ड्यूटी पर तैनात डाक्टर का कहना नहीं माना और सबको गालियां देता रहा। ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने बीएमओ भोरंज को फोन कर घटना की सूचना दी। डा. ललित कालिया ने आते ही उक्त व्यक्ति को टै्रक्टर को अस्पताल से हटाने को कहा तो व्यक्ति ओर भी भड़क गया और गालियां देने लगा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के आने तक उक्त व्यक्ति को स्टाफ  व डाक्टर ने घेर लिया। इस दौरान व्यक्ति डाक्टर ललित कालिया के साथ हाथापाई पर उतारू हो गया। इससे डाक्टर कालिया के बाजू में मामूली चोट आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ भोरंज मुकेश कुमार ने बताया कि जीवन कुमार गांव शंभू को अस्पताल में गाली गलौच ओर डाक्टर के साथ हाथापाई के आरोप में गिरफ्तार किया है। धारा 353 व 332 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App