खतरनाक मोड़ों पर फंसती जिंदगी और एबुलेंस

By: Nov 22nd, 2017 12:05 am

सोलन — औद्योगिक क्षेत्र में  तेजी से उभारता सोलन शहर  में कई ऐसी जगह भी है, जहां पर 108 एंबुलेंस की सेवा नहीं दी जा सकती है। शहर की तंग गलियों में आपातकाल के दौरान एंबुलेंस कई बार फंस चुकी है। इन गलियों में या तो दोनों तरफ वाहन पार्क होते हैं या फिर अतिक्रमण ने इन्हें छोटा कर दिया है। शहर के क्षेत्र क्लीन में करीब एक हजार से अधिक अबादी है, लेकिन अभी तक क्लीन में सड़क की सुविधा आम लोगों के लिए नहीं है। सड़क की सुविधा न होने से बीमार बुजुर्ग व बच्चों को उठा कर ही सड़क तक पहुंचना पड़ता है। कई बार प्रशासन ने भी क्लीन के लिए सड़क बनाने का प्रस्ताव रखा, लेकिन प्रर्याप्त स्थान न मिलने से अभी क्लीन के लोगो कें लिए सड़क नहीं बन पाईर्। इसके साथ ही शहर के साथ सन्नी साइड में सड़क की सुविधा तो है, लेकिन सड़क इतनी तंग है कि एंबुलेंस का यहां से गुजरने में काफी समय लग जाता है। सड़क में पर्याप्त जगह भी नहीं है जहां पर एंबुलेंस को तुरंत मोड़ा जा सके। माल रोड के साथ लगते धोबीघाट रोड पर एंबुलेंस को ले जाया, तो जा सकता है, लेकिन रोड इतना तंग है कि इसमें एक समय में दो वाहन क्रॉस नहीं कर सकते।  सोलन शहर की आबादी बीते कई वर्षों लगातार बढ़ती जा रही है व शहर में अब बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों ने भी अपना बसेरा बना लिया है। शहर में अधिक घरों के बनने से कई जगहों के जाने के लिए रास्ते भी बंद हो गए हैं। शामती, कांगूडी,  खुडीदार, बावरा में भी 108 एंबुलेंस की सुविधा नहीं दी जा सकती है।  इन क्षेत्रों में लोगों के घरों तक सड़क न होने के कारण लोग अभी तक एंबुलेंस की सुविधा से मेहरूम हैं। शहर में सांइटिस्ट कालोनी, विकास मोहल्लला, उदय विहार, निगम विहार के साथ-साथ दर्जनों ऐसी जगह हैं, जहां जाने के लिए केवल एक रास्ता ही है। अधिक जनसंख्या व अधिक घरों के निर्माण के होने से अब शहर में कई जगहों पर यातायात के साधनों को पहुंचना कठिन हो गया है। अधिकतर जगह पर 108 के सेवाओं के लिए कोई विकल्प नहीं है। प्रशासन ने तंग गलियों व रास्तों के लिए छोटी वैन का भी प्रावधान किया है। शहर में ऐसी सैकड़ों गलियां व रास्ते हैं, जहां पर इन छोटी वैन के द्वारा लोगों को सुविधा प्रदान की जाती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App