खो-खो में टैगोर सदन बना चैंपियन

By: Nov 19th, 2017 12:05 am

 भोरंज  — उपमंडल भोरंज के नव विभोर पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा कबड्डी, वालीबाल, बैडमिंटन, खो-खो एथलेटिक्स में भाग लिया। प्रतियोगिता में मार्चपास्ट द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसमें चारों सदनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मार्चपास्ट में चारों सदनों ने अपने- अपने सदन का झंडा लेकर मैदान का चक्कर लगया। कबड्डी खेल में गांधी सदन, विजय, सुभाष सदन उपविजेता, खो-खो में टैगोर विजेता, नेहरू उपविजेता, वालीबाल में नेहरू सदन ने बाजी मारी। इसके साथ ही प्राइमरी सेक्शन के बच्चों ने भी विभिन्न प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया, 100 मीटर दौड़, रस्सा-कस्सी, लांग जंप, प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया। स्कूल प्रधानाचार्य ललित मोहन शर्मा समापन समारोह के मुख्यातिथि रहे। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को खेल प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से बताया और शरीर को तंदरुस्त रखने के लाभ भी बताए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App