ग्रामीण ने जहर निगलकर दी जान

By: Nov 19th, 2017 12:05 am

 हमीरपुर  — पुलिस चौकी अवाहदेवी के तहत एक व्यक्ति ने जहर निगलकर जान दे दी। शुक्रवार रात करीब नौ बजे व्यक्ति ने टौणीदेवी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे ग्राम पंचायत पंजोत के दारट गांव के मदन लाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने के बाद परिजन व्यक्ति को टौणीदेवी अस्पताल ले गए। अस्पताल से पुलिस को भी सूचित किया गया। उपचार के दौरान रात करीब नौ बजे व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से टौणीदेवी अस्पताल में चीख पुकार के साथ मातम पसर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के ब्यान कलमबद्ध किए हैं। पुलिस की मानें तो मृतक की पत्नी ने बताया कि मदन लाल का किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं था। शाम को भी वह काम करने के बाद बिलकुल ठीक थे। अचानक ही उनकी तबीयत खराब हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने कोई जहरीला पदार्थ निगलने की बात कही। इलाज के दौरान रात को उनकी मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में करवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पूरी सच्चाई पता चलेगी। एसपी हमीरपुर रमन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App