चंडीगढ़ सेक्टर-46 में निकाली कलश यात्रा

By: Nov 19th, 2017 12:02 am

चंडीगढ़  – दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से मेला ग्राउंड, सेक्टर-46सी, चंडीगढ़ में 24 नवंबर तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसका समय प्रतिदिन सांय छह से रात्रि नौ बजे तक रहेगा। इस कथा में प्रभु कृष्ण जी के विभिन्न स्वरूपों, लीलाओं को आध्यात्म, विज्ञान, संगीत के माध्यम से रसपान करेंगे। इस कथा को वांचने के लिए आशुतोष महाराज जी की शिष्या विश्व विख्यात भागवत भास्कराचार्य विदुषी साध्वी वैष्णवी भारती दिल्ली से पधार रही हैं। इस उपलक्ष्य में शहर में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस कलश यात्रा का शुभारंभ राम मंदिर, सेक्टर-47 डी से किरण खेर (एमपी चंडीगढ़) एवं आशा जैसवाल (मेयर, चंडीगढ़) ने हरी झंडी दिखाकर किया।  कलश यात्रा में 241 सुहागिनें कलश उठा कर चलीं और प्रभु के आशीर्वाद को प्राप्त किया। यह कलश यात्रा सेक्टर-46 और 64 के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस कथा स्थल पर आकर समाप्त हुई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App