महाराष्ट्र में लड़ेंगे प्रदेश के 16 पहलवान

By: Nov 18th, 2017 12:01 am

राष्ट्रीय स्पर्धा में नौ छात्रों के साथ सात छात्राएं भी दिखाएंगी दम

घुमारवीं- 22 से 24 नवंबर तक महाराष्ट्र के जिला धुल्ले में होने वाली राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल के 16 खिलाड़ी पहलवान दमखम दिखाएंगे। इनमें लड़कों की टीम में नौ तथा सात लड़कियां पहलवान भाग लेंगी। राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुक्रवार को टीमें घुमारवीं से महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता के लिए पूरे प्रदेश भर से 16 खिलाडि़यों का चयन हुआ है। जानकारी के मुताबिक खंड स्तर, जिला स्तर तथा राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पहलवानों का चयन राष्ट्रीय कुश्ती  चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता के लिए हिमाचली लड़कों की टीम में जिला बिलासपुर के पंजगाईं स्कूल से 46 किलोग्राम वर्ग में मनजीत सिंह, 50 किलोग्राम वर्ग में जतिन, 58 में पंकज, 63 किलोग्राम में अंकित, कांगड़ा जिला से 54 किलोग्राम वर्ग में सौरभ, ऊना जिला से 69 किलोग्राम में सतेंद्र, 76 किलोग्राम में अभिषेक सलारिया और ग्रीको रोमन में पंजगाई स्कूल से 58 किलोग्राम में अजय कुमार तथा 69 किलोग्राम भार में निशांत भाग ले रहे हैं। लड़कियों की टीम में बिलासपुर के पंजगाईं स्कूल से 44 किलोग्राम भार में कंचन, शिमला जिला से 48 किलोग्राम वर्ग में नेहा शिमला, मंडी जिला से 52 किलोग्राम वर्ग में जयवंती मंडी, 56 किलोग्राम वर्ग में हिमानी, 59 किलोग्राम वर्ग में कोमल मंडी, ऊना जिला से 63 किलोग्राम वर्ग में निशा व सिरमौर जिला से 70 किलोग्राम में आस्था भाग ले रही है। प्रतियोगिता में टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय पहलवान जगदीश कुमार सहित कुलदीप कुमार, शांति देवी और मीरा देवी मौजूद रहेंगे।

टीम में पंजगाईं स्कूल के सात रेसलर

नेशनल प्रतियोगिता के लिए जिला बिलासपुर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाईं के सात पहलवान खिलाडि़यों का चयन हुआ है। स्कूल के अजय कुमार, जतिन, पंकज कुमार, अंकित कुमार, मनजीत, निशांत व लड़कियों में कंचन शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App