महिला पर दराट से किया हमला

By: Nov 21st, 2017 12:05 am

हमीरपुर  – अपना मकान बनाने के लिए कहा तो व्यक्ति ने गुस्से में आकर दराट से हमला कर दिया। इस हमले में महिला की एक अंगुली पर चोट आई है। महिला ने मामला पुलिस थाना भोरंज में दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अंकुश ठाकुर गांव व डाकघर जिजवीं ने यह शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि जिजवीं में इसका दो कमरे का मकान है। एक कमरे में यह रहते है व दूसरे कमरे में इसका सगा चाचा जगदेव अपने परिवार सहित रहता है। बीते रविवार को शाम 8ः45 बजे रात यह व इसकी माता अपने कमरे के आंगन में खड़े थे। इसका चाचा जगदेव सिंह कमरा से बाहर आया, माता ने उसे कहा कि अब यह अपना मकान बना लो व इनका मकान खाली कर दो। जिस पर वह गाली-गलौज करने लग पड़ा। इसने उसे कहा कि गाली-गलौज मत करो तो वह एकदम गुस्से में आ गया और इसके साथ मारपीट शुरु कर दी व वरामदा में रखे दराट को उठाकर इसके बाएं हाथ पर वार कर दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App