मेहनतकश वर्कर्ज होंगे सम्मानित

By: Nov 13th, 2017 12:05 am

डोहगी में बैठक के दौरान बोले विधायक वीरेंद्र कंवर

 बंगाणा – विधानसभा चुनावों में कुटलैहड़ भाजपा में भितरघात करने वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए डोहगी में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने की, जबकि बैठक में विधायक वीरेंद्र कंवर ने विशेष तौर पर शिरकत की। मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि पार्टी के विरुद्ध काम करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि भितरघातियों को पार्टी से बाहर करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के अध्यक्ष मनोहर लाल को बनाया गया है, जबकि कै. प्रीतम डढवाल, मास्टर तरसेम, बलराम बबलू, चरणजीत शर्मा, ठाकुर जगतराम, विजय शर्मा को सदस्य बनाया गया है।  विधायक वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पार्टी हित में कार्य करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। सत्ता में आने के बाद लोगों से किए वादों को एक-एक कर पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के हित में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी, जबकि पार्टी के खिलाफ कार्य करने वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भितरघातियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बनाई कमेटी उचित जांच करें। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाकर ओछी राजनीति की है, जो कि उचित नहीं है। विधायक वीरेंद्र कंवर ने विधानसभा चुनावों में पार्टी हित में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर फीडबैक भी ली। बैठक में कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, महामंत्री मास्टर तरसेम लाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बलराम बबलू, विजय शर्मा, कै. प्रीतम, चरणजीत शर्मा, मेला राम दड़ोच, यशपाल राणा, राजेंद्र मलांगड़, राज कुमारी, मनीष ठाकुर, प्रवेश शर्मा, मनीष लठ, सतीश धीमान, निरमल ठाकुर, तरसेम सिंह, गुरनाम सिंह, जसपाल सिंह, संजीव फौजी, रमेश चंद, ठाकुर जगत राम, मदन राणा,भूपिंद्र सिंह, दर्शन सिंह, करण सिंह, राजेंद्र राजू, रतन सिंह, मलकीयत सिंह, रमेश, नवीन ठाकुर, धर्मजीत सिंह, चंद्र कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App