यहां एक- एक वोट रोक देता है सांसें, इन्हें पड़ गए जीत के लाले
मंडी— यूं ही नहीं कहा जाता कि एक-एक वोट कीमती है, क्योंकि एक वोट से सरकार बन और गिर जाती है। हिमाचल विधानसभा में ऐसे कई मौके आए हैं, जब प्रत्याशियों को एक-एक वोट के लिए तरसना पड़ा। वर्ष 1977 से लेकर अब तक के विधानसभा चुनावों की बात करें तो आठ बार ऐसे मौके आए जब विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की जीत का अंतर 100 वोट से भी कम का रहा। यही नहीं, दो मर्तबा तो जीत का अंतर दहाई के आंकड़े से भी कम रहा है। सबसे कम मतों से जीत दर्ज करने का रिकार्ड 1977 से लेकर अब तक भाजपा प्रत्याशी के ही नाम है। वर्ष 1998 में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामदास ने विरोधी से मात्र तीन मतों से जीत दर्ज की थी। इसके अलावा 1977 से लेकर 2012 तक के नौ विधानसभा चुनावों में 19 बार प्रत्याशी 500 से कम मतों के अंतर से जीते हैं। हिमाचल में दोनों प्रमुख दलों की बात की जाए तो नौ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के दस प्रत्याशी ऐसे रहे, जिनको जीत बमुश्किल से नसीब हुई और जीत का अंतर 500 से भी कम था। इनमें भी तीन कैंडीडेट ऐसे थे, जिनकी जीत का अंतर 100 से भी कम रहा। भाजपा की बात की जाए तो नौ चुनावों में भाजपा के 11 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनकी जीत का अंतर 500 मतों से भी कम रहा। इनमें भी चार प्रत्याशी ऐसे थे जिनकी जीत 100 मतों के भी कम अंतर से हुई है। यही नहीं, इस फेहरिस्त में दोनों पार्टियों के कई कद्दावर नेताओं भी शामिल हैं, जिन्हें जीत बमुश्किल से ही नसीब हुई है। पूरी लिस्ट में केवल दो ही आजाद प्रत्याशी ऐसे थे, जिनकी जीत का अंतर 500 से कम था। ऐसे में साफ है कि एक-एक वोट कीमती तो वोट डालने जरूर जाएं।
इन्हें जीत के लिए बहाना पड़ा पसीना
प्रत्याशी हलका पार्टी वर्ष जीत का अंतर
गुमान सिंह शिलाई कांग्रेस 1977 95
ईश्वर चंद ज्वालामुखीआजाद 1985 09
रामदास कुटलैहड़ भाजपा 1998 03
कृष्णा मोहिनी सोलन कांग्रेस 1998 26
आशा कुमारी बनीखेत कांग्रेस 1998 42
चंद्र सेन कुल्लू भाजपा 1998 38
सतपाल सत्ती ऊना भाजपा 2003 51
राजीव सहजल कसौली भाजपा 2012 24
ये 500 से कम वोटों से जीते
प्रत्याशी हलका पार्टी वर्ष जीत का अंतर
तुलसी राम बल्ह जेएनपी 1977 392
चमन लाल कसौली जेएनपी 1977 479
नारायण सिंह घुमारवीं भाजपा 1982 486
मोती राम चच्योट आजाद 1982 481
राम लाल कोटकहलूरकांग्रेस 1985 444
बाबू राम बिलासपुर कांग्रेस 1985 368
राजन सुशांत ज्वाली भाजपा 1985 356
मान चंद सुलह कांग्रेस 1985 461
लीला गोपालपुर भाजपा 1990 440
राकेश सिंघा शिमला सीपीएम 1993 159
केएस पठानिया बमसन कांग्रेस 1993 215
आईडी धीमान मेवा भाजपा 1993 447
मनजीत सिंह नादौनता आजाद 1993 171
किशन कपूर धर्मशाला भाजपा 1993 417
देश राज गंगथ भाजपा 1998 148
दामोदर दास बल्ह भजपा 2003 188
निखिल राजौर जसवां कांग्रेस 2007 118
केएस पठानिया भटियात कांग्रेस 2007 325
कुलदीप सिंह चिंतपूर्णी कांग्रेस 2012 438
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App