ये हैं दुनिया के अजब-गजब कानून

By: Nov 18th, 2017 12:05 am

एरिज के सिडोना में हस्तरेखा देख कर झूठ बोलना गैरकानूनी है। टेक्सास में खाली बंदूक दिखाकर किसी को धमकी देना गैरकानूनी है। ऑस्ट्रेलिया में उस जानवर का नाम लेना गैरकानूनी कृत्य है, जब आप उसे खाना चाहते हैं। पुर्तगाल में समुद्र में पेशाब करना गैरकानूनी कृत्य है…

-गतांक से आगे…

  1. स्विट्जरलैंड में रात 10 बजे के बाद पुरुषों द्वारा खड़े होकर रिलैक्स करने को गैरकानूनी कहा गया है। 20. फ्लोरिडा में गुरुवार के दिन 6 बजे के बाद सार्वजनिक जगहों पर पादना गैरकानूनी है। 21. मैसाच्यूट्स में रात में बगैर नहाए बिस्तर पर जाना गैरकानूनी है। हालांकि, रविवार के दिन नहाना गैरकानूनी है। 22. सऊदी अरब के जिद्दा में 1979 में होटल के स्वीमिंग पूल में नहाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। 23. सैमोओ में खुद के जन्मदिन की तारीख भूलना जुर्म है। 24. अलाबामा में जेल प्रहरियों का अपनी बीवियों से बातचीत करना गैरकानूनी है। 25. इंग्लैंड के लंदन में सिटी कैब में पागल कुत्तों या लाशों को ले जाना गैरकानूनी है। 26. इंग्लैंड में संसद के सदन के भीतर मरना गैरकानूनी है। 27. इंग्लैंड में क्वीन स्टैंप को उल्टा चिपकाना राजद्रोह की श्रेणी में आता है। 28. लॉस एंजिल्स में अगर वेटर कस्टमर से कहता है कि ‘मैं एक एक्टर हूं’, तो ये गैरकानूनी है। 29. इंडियाना में बार्बी डॉल को मेन्स के कपड़े पहनाना गैरकानूनी कृत्य है।
  2. एरिज के सिडोना में हस्तरेखा देख कर झूठ बोलना गैरकानूनी है। 31. टेक्सास में खाली बंदूक दिखाकर किसी को धमकी देना गैरकानूनी है। 32. ऑस्ट्रेलिया में उस जानवर का नाम लेना गैरकानूनी कृत्य है, जब आप उसे खाना चाहते हैं। 33. फ्रांस के कान्स में जेरी लुईस का मास्क पहनना गैरकानूनी है। 34. न्यू जर्सी में अगर ट्रैफिक पुलिस के इस सवाल ‘क्या तुम्हें पता है, मैंने तुम्हें क्यों रोका?’ पर आपने ये ‘अगर तुम्हें नहीं पता, तो मैं तुम्हें नहीं बताऊंगा’ जवाब दिया, तो आप पर स्वतः 300 डॉलर यानी 18 हजार रुपए का जुर्माना हो जाएगा। 35. यॉर्क के प्राचीन शहर सीमा के अंदर किसी स्कॉट नागरिक को मारना गैरकानूनी है, अगर वह अपने साथ तीर-धनुष लेकर चल रहा हो।
  3. लंदन में टैक्सी रोकना उस वक्त गैरकानूनी है, जब आप प्लेग बीमारी से ग्रसित हैं। 37. केंटुकी में मैदान को लाल रंग रंगना गैरकानूनी है। 38. पुर्तगाल में समुद्र में पेशाब करना गैरकानूनी कृत्य है। 39. दक्षिण कैरोलीना में कुंआरी लड़कियों के एडिबल पैंटीज खरीदने पर पाबंदी है। 40. इटली में मोटे लोगों के पॉलिस्टर कपड़ों से बना परिधान पहनने पर पाबंदी है। 41. मोंटाना में फोनबुक को आधे हिस्से में फाड़ना गैरकानूनी है। 42. कैलिफोर्निया में अगर कोई स्मूदी (रसीले फलों का जूस), जिसमें गठीला पदार्थ हो बेचते पाया गया, तो वह व्यक्ति कानून तोड़ने की श्रेणी में आएगा। 43. मिशिगन में फायर हाईड्रेंट के साथ घडि़याल को चेन से बांधना गैरकानूनी है। 44. अर्कन्सास में व्हाइट वेडिंग गाउन में दूसरी बार महिलाओं के शादी करने पर मनाही है। 45. ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में रविवार को दिन के वक्त सुर्ख पिंक पैंट्स पहनने पर पाबंदी है। 46. कनेक्टिकट में नाइट वॉचमैन (चौकीदार) काम के दौरान डिकैफिनेटेड कॉफी नहीं पी सकते हैं। 47. केंटुकी में जेब में आइसक्रीम कोन्स ले जाना गैरकानूनी है। -क्रमशः


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App