ये हैं दुनिया के अजब-गजब कानून

By: Nov 11th, 2017 12:05 am

सन फ्रांसिस्को में आप अपनी कार को अंडरवियर से साफ नहीं कर सकते हैं, यह एक अपराध है या फिर नेवाडा के युरेका में मूंछों वाले मर्दों का महिलाओं को किस करना गैरकानूनी है। इनमें से कुछ कानून तो सैकड़ों साल पुराने हैं। इन्हें खत्म ही नहीं किया गया। ये अब भी किसी परंपरा की तरह चल रहे हैं…

अगर हम दुनिया के अलग-अलग कानूनों का अध्ययन करें तो हमें हर देश में कुछ ऐसे कानून नजर आएंगे जो कि सुनने में बहुत ही अजीबो-गरीब होते हैं, जिनको सुनकर यह समझ नहीं आता कि इस क़ानून को बनाने के पीछे लॉजिक क्या है। जैसे कि सन फ्रांसिस्को में आप अपनी कार को अंडरवेयर से साफ नहीं कर सकते हैं, यह एक अपराध है या फिर नेवाडा के युरेका में मूंछों वाले मर्दों का महिलाओं को किस करना गैरकानूनी है। इनमें से कुछ कानून तो सैकड़ों साल पुराने हैं। इन्हें न तो बदलने की कोशिश की गई, न ही खत्म किया गया। ये अब भी किसी परंपरा की तरह चल रहे हैं। वैसे तो ऐसे कानूनों की संख्या बहुत ज्यादा है, पर हमने आप के लिए यहां 100 ऐसे ही विचित्र कानूनों का संकलन किया है।

  1. ओकलाहोमा में अगर आपने किसी कुत्ते को चिढ़ाने की कोशिश की, तो आपको हिरासत में ले लिया जाएगा।
  2. 2. ऊटाह में सड़क किनारे पेपर बैग में वायलिन कैरी करना गैरकानूनी है।
  3. 3. सन फ्रांसिस्को में सड़क किनारे घोड़े के खाद का 6 फीट ऊंचा ढेर लगाना गैरकानूनी है।
  4. 4. टेक्सास के देवोन में अर्धनग्न होकर फर्नीचर बनाना कानून के खिलाफ है।
  5. 5. मोंटाना के बोजमैन में एक कानून के तहत सूर्यास्त के बाद घर के आंगन में सभी तरह की यौन गतिविधियों पर प्रतिबंध है।
  6. 6. कैलिफोर्निया में ड्राइवर रहित वाहन को 60 मील/घंटे के अधिक रफ्तार से चलाना गैरकानूनी है।
  7. 7. फ्लोरिडा में सार्वजनिक रूप से पुरुषों के स्ट्रेपलेस (बिना फीते) गाउन पहनने पर प्रतिबंध है। ऐसा करने पर उन्हें जुर्माना हो सकता है।
  8. 8. दक्षिण कैरोलीना में रविवार के दिन अदालत भवन के बाहर महिलाओं को मारना गैरकानूनी नहीं है।
  9. 9. टेनेसी में अगर आप कार ड्राइव करते वक्त सो गए, तो फिर आप कानून तोड़ने के भागीदार होंगे।
  10. 10. न्यूयॉर्क में छत्त से कूदने पर मौत की सजा का प्रावधान है।
  11. 11. पेनसिल्वेनिया के दानविले में आग लगने के एक घंटे पहले फायर नोजल चेक होना जरूरी है।
  12. 12. विस्कॉसिंन के कॉनर्सविले में यौन क्रिया के दौरान जब महिला ऑरगेज्म के करीब हो, तब पुरुष द्वारा बंदूक फायर करना गैरकानूनी है।
  13. 13. पेनसिल्वेनिया में डॉलर को धागे से बांध कर दूसरों को झांसा देना कानून के खिलाफ है।
  14. 14. न्यूयॉर्क के रेस्टोरेंट में सैंडविच को ‘कॉर्न्ड बीफ सैंडविच’ बोलना गैरकानूनी है, अगर वह सफेद व मेयोनाइज ब्रेड से बना हो।
  15. 15. सन फ्रांसिस्को में कार वॉशिंग के दौरान कार को अंडरवेयर से साफ करना गैरकानूनी है।
  16. 16. फ्रांस में ‘ईटी’ (एक्सट्रा टेरस्ट्रियल) डॉल बेचना गैरकानूनी है। यहां उन डॉल्स को बेचने की इजाजत नहीं, जिनके ह्यूमन फेस नहीं होते हैं।
  17. 17. लुसियाना में कुदरती दांतों से किसी को काटने पर सामान्य बेइज्जती कहा गया है। लेकिन अगर नकली दांत से किसी को काटा गया हो तो घोर बेइज्जती कहते हैं।
  18. 18. वाशिंगटन में किसी भी परिस्थिति में वर्जिन के साथ सेक्स करना गैरकानूनी है। इसमें सुहागरात भी शामिल है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App