रोचक तथ्य

By: Nov 5th, 2017 12:05 am

* फिलिपींस में पाया जाने वाला बोया पक्षी प्रकाश में रहने का इतना शौकीन होता है कि अपने घोंसले के चारों ओर जुगनु भरकर लटका देता है।

* वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है।  इसका क्षेत्रफल 0.2 वर्ग मील है और इसकी आबादी लगभग 770 है। इनमें से कोई भी इसका परमानेंट नागरिक नहीं है।

* नील आर्मस्ट्रांग ने सबसे पहले अपना बांया पैर चंद्रमा पर रखा था और उस समय उनके दिल की धड़कन 156 बार प्रति मिनट थी।

* धरती के गुरुत्वाकर्षण के कारण पर्वतों का 15000 मीटर से ऊंचा होना संभव नहीं है।

* 1992 के क्रिकेट विश्वकप में इंग्लैंड को हराते हुए जिम्बाब्वे ने बड़ा उल्टफेर कर दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने सिर्फ 134 रन बनाए और इंग्लैंड का काम आसान कर दिया, लेकिन हुआ ऐसा नहीं। इंग्लैंड की टीम 125 रन पर ही ढेर हो गई।

* 269 मीटर की ऊंचाई वाले टाइटेनिक को अगर सीधा खड़ा कर दिया जाए तो यह अपने समय की हर इमारत से ऊंचा होता।

* टाइटेनिक की चिमनियां इतनी बड़ी थी कि इनमें से दो ट्रेनें गुजर सकती थीं।

* सिगरेट लाइटर की खोज माचिस से पहले हुई थी।

* हमारी अंगुलियों के निशानों की तरह हमारी जुबान के भी निशान भिन्न होते हैं।

* विश्व में अभी भी 30 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिन्होंने कभी मोबाइल का प्रयोग नहीं किया।

* आइसलैंड में पालतू कुत्ता रखना कानून के विरुद्ध है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App