साप्ताहिक घटनाक्रम

By: Nov 8th, 2017 12:10 am

* रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी फोर्ब्स की ‘भारत के 100 सबसे अमीर पेशेवरों’ की 2017 की सूची में टॉप पर हैं। फोर्ब्सं द्वारा मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 38 अरब डॉलर (2.45 लाख करोड़ रुपए) के करीब आंकी गई है।

*  दुनिया की सबसे पावरफुल महिलाओं में पांच भारतीयों ने अपनी जगह बनाई है। फोर्ब्स  द्वारा जारी इस लिस्ट में आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ और एमडी चंदा कोचर और बालीवुड सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा का नाम भी है। फोर्ब्स  द्वारा जारी इस लिस्ट में सबसे ऊपर जर्मन चांसलर ऐंगला मर्केल का है। सीईओ चंदा कोचर कोचर ने 32वां रैंक हासिल किया है।

*  भारतीय और कजाख सेनाओं द्वारा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और कौशल तथा अनुभव का आदान-प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश में 14 दिन का संयुक्त अभ्यास शुरू किया गया। दोनों देशों के बीच यह दूसरा संयुक्त सैन्य अभ्यास है। प्रबल दोस्तिक के पहले संस्करण का आयोजन वर्ष 2016 में कजाखस्तान में हुआ था। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना और कजाखस्तान सेना के बीच 14 दिन के संयुक्त अभ्यास प्रबल दोस्तिक-2017 का  आगाज हो गया और हिमाचल प्रदेश के बाकलोह में उद्घाटन समारोह हुआ।

*  भारतीय महिला हाकी टीम ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में चीन को 5-4 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने विश्व कप 2018 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। इस खिताबी मुकाबले का फैसला शूटआउट से हुआ। इससे पहले मैच का निर्धारित समय खत्म होने पर दोनों टीमें 1-1 से बराबर थीं। भारतीय महिला टीम का यह दूसरा एशिया कप खिताब है। इससे पहले भारत ने 2004 में इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम किया था, जब उसने जापान को 1-0 से मात दी थी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 2009 में इस टूर्नमेंट के खिताबी मुकाबले में चीन से मिली हार का बदला भी चुका लिया।

*  3 नवंबर, 2017 को प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार ‘कृष्णा सोबती’ को वर्ष 2017 का प्रतिष्ठित 53वां ज्ञानपीठ पुरस्कार देने की घोषणा की गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App