स्वच्छता के फर्ज निभाएं

By: Nov 22nd, 2017 12:05 am

मुकेश विग, सोलन

सफाई अभियान हो या मतदान दोनों महत्त्वपूर्ण मुद्दे हैं। हर देशवासी को अपना पूरा फर्ज जरूर निभाना चाहिए। हालांकि कुछ लोग ऐसा नहीं करते, जो कि सरासर गलत है। मौका देखकर कहीं भी गंद डाल देते हैं। कब तक हमारे देश के गणमान्य लोग सड़कों पर झाड़ू लेकर ऐसे गैर जिम्मेदार लोगों को समझाने के लिए उतरते रहेंगे। ऐसे लोगों को एक सख्त डोज भी देनी चाहिए, क्योंकि विदेश से तो कोई यहां पर गंदगी डालने नहीं आता। गंदगी डालने वालों को शर्म तभी आएगी, जब उन्हें सरेआम दंडित किया जाएगा। गंदगी डालने वालों पर सख्त कानून बनाया जाना जरूरी है, तभी स्वच्छता भारत की शान बनेगी। हमारे देश-प्रदेश में शिक्षा के आंकड़े लगातार सुधर रहे हैं। साफ-सफाई के प्रति लोगों को बाकायदा बड़े स्तर पर जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद अपेक्षित परिणाम हमें अब तक देखने को नहीं मिल रहे हैं। वैसे भी जागरूक तो अपनढ़, नासमझ को करना पड़ता है। आखिर कब तक अपना फर्ज निभाने के लिए भी हमें जागरूक करते रहना पड़ेगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App