हिमाचल में बढ़ने लगी ठिठुरन

By: Nov 2nd, 2017 12:15 am

शिमला सहित राज्य के दूसरे हिस्से में बढ़ी ठंड, सात तक बारिश नहीं

शिमला— राज्य में खुश्क मौसम ने ठंड बढ़ा दी है। प्रदेश में तापमान काफी कम हो गया है, जिसके चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शिमला में भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। राज्य में  पारा लुढ़कने लगा है। इससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।  शिमला सहित कई स्थलों के तापामन में गिरावट आ गई है। कबायली जिला लाहुल स्पीति के केलांग में तापमान दो डिग्री से नीचे चल रहा है। बाकी इलाकों में भी तापमान में कमी देखी गई है।  जानकारी के अनुसार शिमला में बुधवार को अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस  दर्ज किया गया।  सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस, भुंतर में अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस  दर्ज किया गया। वहीं,धर्मशाला में अधिकतम तापमान 20.2 और न्यूनतम तापमान 11.0  डिग्री सेल्सियस, ऊना में अधिकतम तापमान 28.5  और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। सिरमौर जिला के नाहन में अधिकतम तापमान 23.1 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस, सोलन में अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस,  कांगडा में अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किन्नौर जिला के कल्पा में हालांकि दिन का तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस बुधवार को दर्ज किया गया,  लेकिन न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम तापमान लाहुल-स्पीति के केलांग में दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री दर्ज किया गया।  न्यूनतम तापमान में कमी से कबायली इलाकों में  ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है।  उधर मौसम विभाग ने सात नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

तापमान पर नजर

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    19.4      9.1

सुंदरनगर  25.0      7.6

भुंतर       25.8       8.0

कल्पा     16.2      2.8

धर्मशाला  20.2      11.0

ऊना       28.5       11.2

नाहन      23.1       12.4

सोलन     23.5       7.0


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App