अर्जुन कपूर करेंगे ‘नो एंट्री’ में एंट्री

By: Dec 11th, 2017 12:06 am

बालीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर सुपरहिट फिल्म नो इंट्री के सीक्वल में काम करते नजर आ सकते हैं। बालीवुड निर्देशक अनीस बज्मी काफी समय से अपनी सुपरहिट फिल्म नो इंट्री का सीक्वल बनाना चाहते हैं, लेकिन बात नहीं बन पा रही। करीब 12 साल पहले सलमान ने फिल्म नो एंट्री में काम किया था। काफी समय से चर्चा हो रही है कि फिल्म के सीक्वल में सलमान काम करेंगे, लेकिन बात नहीं बन पा रही। चर्चा है कि अब इस फिल्म में अनिल कपूर के भतीजे अर्जुन काम कर सकते हैं। इससे पहले दोनो फिल्म ‘मुबारकां’ में साथ काम चुके हैं। बताया जा रहा है कि नो एंट्री में एंट्री की स्क्रिप्ट लगभग फाइनल कर ली गयी है और जल्द ही इसकी स्टार कास्ट को भी तय कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म नो इंट्री में सलमान के साथ अनिल कपूर, फरदीन खान, लारा दत्ता और सेलीना जेटली ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App