इस बार व्हाइट क्रिसमस भूल जाएं

By: Dec 19th, 2017 12:15 am

विभाग का पूर्वानुमान, प्रदेश में 25 दिसंबर को साफ रहेगा मौसम

शिमला  -हिमाचल प्रदेश में इस विंटर सीजन व्हाइट क्रिसमस की हसरत पूरी नहीं होगी। मौसम विभाग ने समूचे प्रदेश में 25  दिसंबर को मौसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान लगाया है। ऐसे में हिमाचल के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर व्हाइट क्रिसमस की आस को लेकर पहुंचने वाले सैलानियों के हाथ निराशा लग सकती है। प्रदेश में बीते विंटर सीजन के दौरान क्रिसमस पर बर्फबारी हुई थी। बीते वर्ष भी लोगों की व्हाइट क्रिसमस की हसरत पूरी नहीं हुई थी। इस विंटर सीजन के दिसंबर माह में मध्य में ही मौसम ने करवट बदली थी और समूचे प्रदेश में बारिश और कई स्थानों पर बर्फबारी हुई, जिसको देखते हुए लोगों में व्हाहट क्रिसमस की उम्मीदें जगी थीं। अब प्रदेश में बीते तीन चार दिन से मौसम साफ चल रहा है। मौसम शुष्क रहने से अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी उछाल दर्ज किया जा रहा है। हालांकि अभी भी प्रदेश के कल्पा व केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री में चल रहा है और भुंतर व मनाली में पारा शून्य के करीब नीचे चल रहा है, मगर सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में उछाल आया है। प्रदेश के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में तीन चार डिग्री सेल्सियस उछाल आया है। डलहौजी में सबसे अधिक 4.0 डिग्री पारा चढ़ा है, वहीं शिमला व सोलन के तापमान में 3.0 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान में भी उछाल आया है। विभाग ने राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान लगाया है। उधर, मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने 25 सितंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस विंटर सीजन लोगों की व्हाइट क्रिसमस की हसरत पूरी नहीं होगी।

पर्यटन कारोबार पर भी पड़ेगा असर

प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर व्हाइट क्रिसमस की हसरत लेकर हर वर्ष सैकड़ों सैलानी पहुंचते हैं। मौजूदा सीजन में भी क्रिसमस पर भारी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है, मगर मौसम की बेरुखी इस विंटर सीजन में पर्यटन कारोबार पर भारी पड़ सकती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App