कमाल का पेंट, दीवार पर लगाते ही हवा साफ

By: Dec 8th, 2017 12:02 am

प्रदूषण दिन-ब-दिन एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। इससे बचने के लिए बंगलूर के स्टार्टअप ने कार्बन डाईऑक्साइड सोखने वाला पेंट बनाया है। यह ग्रेफेन-लाइम पेंट ठीक उसी तरह काम करता है, जैसे कोई पेड़। इसे बनाने वाली कंपनी ग्रेफेन नेनो इनोवेशन्स का दावा है कि यह पेंट हवा को साफ कर सकता है। कंपनी के मुताबिक, पांच लीटर ग्रेफेन-लाइम पेंट के चार बर्तन एक साल में एक पेड़ के बराबर कार्बन डाईऑक्साइड अवशोषित कर सकते हैं। इसका अर्थ है कि दीवारों पर ग्रेफेन पेंट्स की पुताई से काफी हद तक हवा की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है। यह पेंट अभी भी बाजार में उपलब्ध नहीं है। कंपनी की कोशिश है कि अप्रैल, 2018 तक इसे लांच कर दिया जाए। बहरहाल, अब देखना यही है कि इस खास पेंट पर उपभोक्ताओं की क्या राय रहता है। प्रदूषण में सुधार के लिए लोग इस पेंट को अपनी दीवारों पर लगाना पसंद करते हैं या अभी भी उनका विश्वास पेड़ लगाने में ही रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App