किशोरी लाल दस वर्ष की उम्र में आरएसएस के सदस्य बने

By: Dec 20th, 2017 12:04 am

किशोरी लाल ने जेबीटी प्रभाकर और बीए तक शिक्षा हासिल की। पेशे से यह कृषक- बागबान थे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य बने, जब केवल 10 वर्ष के थे। 1951 से 1956 तक अध्यापक के रूप में इन्होंने कार्य किया था…  

कृष्णदत्त सुल्तानपुरी

इनका जन्म जिला सोलन के सुल्तानपुर गांव (नारी) में 20 अप्रैल, 1932 ई. को हुआ। पिता का नाम श्री दुर्गा सिंह और माता का नाम श्रीमती शिवदेवी था। 1949 ई. में इन्होंने मैट्रिक की परीक्षा पास की। 1956 ई. में न्याय पंचायत के सदस्य बने। 1961 ई. में कांग्रेस में शामिल हुए। 1961 ई. में ही परगना भड़ोली कलां में (पेप्सू में) न्याय पंचायत के प्रधान बने, जिला सोलन में ग्राम पंचायत बड़ोग के सरपंच बने, 1962 ई. में ब्लॉक समिति पिंजौर (जिला अंबाला) के सदस्य, 1962 ई. में कांग्रेस पार्टी अवलोकक 1963 में जिला परिषद के सदस्य, 1964 ई. में सरपंज तथा ब्लॉक समिति धर्मपुर के सदस्य, 1963 से 1972 तक सोलन जिला परिषद के उपाध्यक्ष, 1972 ई. में विधानसभा सदस्य चुने गए, 1974 ई. में प्रदेश सहकारी बैंक हिमाचल प्रदेश के सदस्य, परामर्श समिति सदस्य परिवहन मंत्रालय हिमाचल प्रदेश व सदस्य लोक लेखा समिति। 1972 से 1976 ई. तक अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कमेटी सदस्य, सदस्य प्राक्कलन समिति हिमाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जनजाति के चेयरमैन, 1974-76 चेयरमैन पंचायती राज प्रणाली हिमाचल प्रदेश, सदस्य आदिम जाति संघ, 1980 में लोकसभा के लिए निर्वाचित, सदस्य प्राक्कलन समिति, पेट्रोलियम व रसायन मंत्रालय भारत सरकार, 1984 ई. में दूसरी बार लोकसभा के लिए निर्वाचित, 1984-86 चेयरमैन अनुसूचित जाति व जनजाति कमेटी, भारत सरकार, 1977-84 महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी, सोलन, 1983 ई. में सदस्य संसदीय शिष्ट मंडल, युगोस्लाविया, शिमला संसदीय सीट 1989, 1991,1996, 1998 व 2003 में जीती। 2006 ई. में दिल का दौरा पड़ने से इनका निधन हो गया।

कर्म सिंह ठाकुर

इनके पिता का नाम हुरमत सिंह ठाकुर था। 10 जुलाई, 1919 ई. को जिला मंडी तहसील सदर गांव अणु में जन्म हुआ। इन्होंने बीएससी (कृषि) तक शिक्षा प्राप्त की। यह पेशे से बागबान थे। 1947 ई. तक सेना में सेवा की। 1947 ई. में प्रजामंडल में शामिल हुए और प्रदेश में किसान वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहे।1952 ई. प्रदेश विधानसभा के लिए महादेव निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित, 1957 ई. द्वि सदस्यीय निर्वाचन क्षेत्र चच्योट से टैरिटोरियल परिषद के लिए निर्वाचित हुए। 1952 ई. में सराज निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए। 1967 और 1972 ई. में दोबारा चच्चोट निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए। 1952-56 में प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के महासचिव रहे। 1957-63 तक टेरिटोरियल परिषद के चेयरमैन और 1967-72 में वित्त मंत्री रहे।

किशोरी लाल

इनका जन्म चंबा जिला में लागा नामक स्थान में 2 जून, 1934 ई. को हुआ। जेबीटी प्रभाकर और बीए तक शिक्षा हासिल की। पेशे से यह कृषक- बागबान थे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य बने, जब केवल 10 वर्ष के थे। 1951 से 1956 तक अध्यापक के रूप में इन्होंने कार्य किया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App