छात्राओं ने जाना स्वास्थ्य का महत्त्व

By: Dec 8th, 2017 12:02 am

गधौला में मन की बात कार्यक्रम के दौरान डा. मधु ने बांटी जानकारी

यमुनानगर— सरस्वती नगर के गांव गधौला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्कूल की लड़कियों ने रोल माडल व गांव के सरपंच, पंच के साथ मन की बात कार्यक्रम में अंतर्गत संवाद स्थापित किया। मन की बात को इस कार्यक्रम में रोल माडल के तौर पर डा. सर्वजीत, डॉयरेक्टर यमुना इंस्टीटयूट, गधौली व डा. मधु, सिविल अस्पताल, यमुनानगर ने शिरकत की। बहुमुखी प्रतिभाओं के धनी रोल माडल्स का स्वागत  विद्यालय प्रभारी नरेश ने किया व बालिकाओं को मन की बात कार्यक्रम की जानकारी दी। बालिकाओं को संबोधित करते हुए डा. सर्वजीत ने अपने जीवन के संघर्ष के बारे बताया व कहा किसी भी बालिका को अपनी  पढ़ाई-शिक्षा अधूरी नही छोड़नी है क्योंकि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसकी मदद से व्यक्ति जीवन में किसी भी ऊंचाई को छू सकता है। डा. मधु ने बालिकाआं व उनके माता पिता को संबोधित करते हुए कहा कि माता पिता का बालिकाओं की शिक्षा पूर्ण करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। डा. मधु ने बालिकाओं व उनकी माताओं को अच्छे व बुरे स्पर्श, सुरक्षित वातावरण, ड्रग्स सेवन के दुष्परिणामों, भ्रूण हत्या, स्वास्थ्य व सफाई व महावारी जैसे जटिल विषयों पर संपूर्ण जानकारी दी। स्कूल की बालिकाओं ने भी उनके माता-पिता के सम्मुख अपनी रोल माडल व अपने पंच-सरपंच से खुल कर संवाद किया।  इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनु, पूनम व धर्मेंद्र ने अपना सहयोग दिया। इस मौके पर गांव के सरपंच, पंच व विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान कुलविंद्र कौर भी उपस्थित थी। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसकी मदद से व्यक्ति जीवन में किसी भी ऊंचाई को छू सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App