जल्द निपटाएं लोगों की दिक्कतें

By: Dec 9th, 2017 12:02 am

विधायक ज्ञानचंद ने जनता दरबार में अफसरों को दिए निर्देश

 पंचकूला— पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने अपने निवास स्थान पर जनता दरबार आयोजित कर लोगों की निजी एवं सामूहिक समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में विधायक ने मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत छह लाभपात्रों को आठ लाख 25 हजार रुपए की राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने गांव जसवंतगढ़ के सकील खान को दो लाख 50 हजार, सलीम खान को दो लाख 50 हजार, ज्ञानो देवी को एक लाख 25 हजार, जसपाल को एक लाख 25 हजार, मनदीप को तीन लाख सात हजार 500 तथा अमित कुमार को तीन लाख सात हजार 500 रुपए की राशि के चेक वितरित किए। श्री गुप्ता ने दरबार में लोगों की निजी एवं सामूहिक समस्याएं सुनीं और अधिकतर का अधिकारियों का निपटान भी किया। शेष के निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लें और जो भी समस्याओं का समाधान हो सकता है, उनका समाधान समय रहते करें। इस अवसर पर हरिंदर मलिक, विनोद, अशोक शर्मा, बरवाला, सुधीश सिंघल, सुरेंद्र सहित काफी संख्या में लोग भी उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App