देश-विदेश में छाया हिमाचल पर्यटन

By: Dec 2nd, 2017 12:01 am

पुणे में मिला एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ ईयर नेशनल अवार्ड

कुल्लू – हिमाचल प्रदेश के टूरिज्म को एक और तमगा लगा है। इस बार प्रदेश एडवेंचर टूरिज्म में अव्वल रहा है। इसके लिए हिमाचल को एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ ईयर नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह हिमाचल के लिए बड़ी गौरव की बात है। पुणे में आयोजित इंडिया नेशनल टूरिज्म मार्ट में हिमाचल प्रदेश को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया।  इस मार्ट में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ दुबई और मलेशियों के पर्यटन विभागों ने भी भाग लिया था। इसमें एडवेंचर हिमाचल प्रदेश प्रथम रहा। यहां पर हिमाचल प्रदेश की प्रदर्शनी लगी हुई थी, जिसमें हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल के साथ यहां के एडवेंचर की फोटोे रखी गई थीं। इन फोटों से दुबई और मलेशिया का पर्यटन विभाग भी काफी खुश हुआ। प्रदर्शनी में स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग और रीवर क्रासिंग की फोटोज रखी गई थीं, जिसको देखकर पूरा भारत सहित विदेश भी फिदा हुआ। जानकारी के अनुसार क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए भी हिमाचल आने की टूरिज्म विभाग के पास पुणे में आयोजित आईआईटीएम में काफी सारी इन्क्वारियां आई हैं। पर्यटक क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मनाली, धर्मशाला और शिमला में आकर मनाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App