नस ब्लॉकेज से बचने के उपाए

By: Dec 9th, 2017 12:05 am

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी को प्रचुर मात्रा में आहार नहीं मिल पाता है कहीं न कहीं कुछ न कुछ कमी हो ही जाती है। इसी बिगड़ी जीवनशैली के कारण जब रक्त में अपशिष्ट पदार्थों की मात्रा बढ़ जाती है, तो इससे नसों में रक्त के स्राव में रुकावट आने लगती है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण रक्त कोशिकाएं बंद हो जाती हैं, जिसे ब्लॉकेज की समस्या कहा जाता है। रक्त धमनियों के बंद होने पर कोरोनरी धमनी रोग, मन्या धमनी रोग, परिधीय धमनी रोग और हार्ट स्टॉक जैसी समस्याएं हो सकती है। कई बार मरीजों को इस बात का पता तक नहीं चल पाता। शरीर में दर्द रहना, अंगों का फड़कना, हाथों और पैरों का संवेदनहीन होना आदि इसके लक्षण हैं। इसका इलाज करने वाले चिकित्सक व मरीज का जागरूक होना जरुरी है। जब कोई नस किसी प्रकार से क्षतिग्रस्त हो जाती है और अपने पूरे सिग्नल भेजने में असमर्थ हो जाती है, तब नस में दर्द होता है। यह नस के दबने के कारण होता है, जो हर्नियेटेड डिस्क, अर्थराइटिस या बोन स्पर  के कारण हो सकता है। चोट लगने, गलत तरीके के पोस्चर से, बार-बार की गतिविधियों से, खेल और मोटापे जैसी स्थितियों और गतिविधियों से भी नसों में दर्द हो सकता है। पूरे शरीर में किसी भी जगह की नस दबाने से पीड़ा हो सकती है, लेकिन यह आमतौर पर रीढ़, गर्दन, कलाई और कोहनियों में पाई जाती है। आज हम आपको बताएगें कि रोजाना किन चीजों का सेवन करने से आप नसों की ब्लॉकेज से बच

सकते है। तो आइए जानते है नसों की ब्लॉकेज से बचाने वाली इन चीजों के बारे में।

लहसुन- लहसुन खाने के कई स्वास्थ्यवर्द्धक फायदे होते हैं। इसमें कई तरह के औषधीय गुण होते हैं। बंद धमनियों की समस्या होने पर 3 लहसुन की कली को 1 कप दूध में उबाल कर पिएं। इसके अलावा अपने आहार में लहसुन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और हार्ट स्ट्रॉक का खतरा कम हो जाता है। जाड़े के मौसम में लहसुन जरूर खाना चाहिए।

एवोकाडो- एवोकाडो में मौजूद मिनरल्ज, विटामिन ए, ई और सी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखते है। इससे रक्त कोशिकाओं में कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं होता और आप ब्लॉकेज की समस्या से बचे रहते हैं।

चने और ओट्स- चने और ओट्स का रोजाना सुबह नाश्ते में सेवन भी ब्लॉकेज की समस्या को दूर करता है।

अनार- स्वास्थ्य की दृष्टि से यह एक महत्त्वपूर्ण फल है।  फाइबर, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, नाइट्रिक और ऑक्साइड के गुणों से भरपूर अनार के एक गिलास जूस का रोजाना सेवन आपको धमनियों की ब्लॉकेज के साथ कई हैल्थ प्रॉब्लम से दूर रखता है। अनार के सेवन से खून की कमी भी दूर होती है।

ड्राई फ्रूट्स- ड्राई फूट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अगर रोजाना इसका सेवन किया जाए तो सेहत भी ठीक रहती है। रोजाना कम से कम 50-100 ग्राम बादाम, अखरोट और पेकन का सेवन आपकी रक्त कोशिकाओं में कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं होने देता। इससे आप ब्लॉकेज की समस्या से बचे रहते हैं। सर्दियों में ड्राई फूट्स का सेवन नसों में होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है।

आयुर्वेदिक हर्ब्स- आयुर्वेदिक औषधियां जड़ी-बूटियों और वनस्पतियों के द्वारा बनाई जाती हैं। इन औषधियों का प्रयोग करने से रोग पूरी तरह से ठीक हो सकते हैं। लहसुन, शहद, हल्दी, केसर, कैमलस और कुसुरा फूल को मिलाकर पीस लें। इसके रोजाना सेवन करने से आप नसों के ब्लॉकेज की समस्या के साथ कई  हैल्थ प्रॉब्लम से बच सकते है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App