नागों को प्रसन्न करने का त्योहार है नाग पंचमी

By: Dec 20th, 2017 12:04 am

नाग पंचमी नागों की पूजा करके उन्हें प्रसन्न करने का त्योहार है। नाग पंचमी के दिन बामी (दीमक द्वारा जमीन पर तैयार किया गया पर्वतनुमा घर) में नागों के लिए दूध, कुंगु और फूल डाले जाते हैं क्योंकि बामी में नागों का निवास माना जाता है…

हिमाचल के मेले व त्योहार

विजय दशमी : यह त्योहार आश्विन के नवरात्रों के अंत में मनाया जाता है, जो राम की रावण पर विजय को दर्शाता है। इन नवरात्रों में स्थान-स्थान पर राम नाटकों, जिन्हें रामलीला कहते हैं और विजय दशमी के दिन रावण और उसके भाई कुंभकर्ण तथा पुत्र मेधनाथ के पुतले जलाए जाते हैं। यद्यपि यह राम के विजय के उल्लास में मनाया जाता है, पुराने समय में अन्य राजा लोग भी इसे विजय के दिन के रूप में मनाते थे। यदि किसी राजा के शत्रु न हों, तो भी उसे चढ़ाई कर अपनी सीमा पर करके वापस आना चाहिए।

नाग पंचमी : यह श्रावण मास की शुक्लपक्ष की पंचमी को मनाई जाती है। यह नागों की पूजा करके उन्हें प्रसन्न करने का त्योहार है। नाग पंचमी के दिन बामी (दीमक द्वारा जमीन पर तैयार किया गया पर्वतनुमा घर) में नागों के लिए दूध, कुंगु और फूल डाले जाते हैं क्योंकि बामी में नागों का निवास माना जाता है। यह भी विश्वास किया जाता है कि जो नर-नारी सांप बन गए हैं, उन्हें उस दिन दूध पिलाने से वे अगले जन्म में फिर मनुष्य योनि में आ जाएंगे। इस त्योहार के बारे में एक लोक कथा भी प्रचलित है कि एक नागिन का बच्चा के एक किसान के हल से मर गया। नागिन ने बदले में किसान और उसके दो लड़कों को डंक मार दिया। जब वह घर में उसकी बची हुई लड़की को खाने गई तो लड़की ने उसे दूध पिलाया जिससे नागिन खुश हो गई और लड़की की प्रार्थना पर उसने उसके बाप और भाइयों को जीवित कर दिया और कहा कि नाग पंचमी के दिन जो नागों को दूध पिलाएगा, उसका नाग कोई नुकसान नहीं करेंगे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : यह त्योहार भादों जन्माष्टमी को मनाया जाता है। इस दिन रात के 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। श्रीकृष्ण की बाल-मूर्ति को पलंघूड़े में झुला कर उसकी पूजा की जाती है। व्रत और जगराता रखा जाता है। सारी रात श्रीकृष्ण का कीर्तन किया जाता है। यह पर्व पूरे भारत वर्ष में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। मथुरा तथा वृंदावन आकर्षण के मुख्य केंद्र होते हैं।

होली : यह त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। लोग व्रत रखते हैं, जो होली के जलाने के बाद खोेला जाता है। इस दिन बच्चे, बूढ़े, जवान, स्त्री-पुरुष रंग और गुलाल की होली खेलते हैं और एक-दूसरे पर रंग फेंकते हैं। इसके बारे में भी कई लोक-गाथाएं प्रचलित हैं। सुजानपुर की होली पूरे भारत वर्ष में प्रसिद्ध है। यहां पर राज्य स्तरीय होली मेला भी लगता है।

हरितालिकाः यह त्योहार भादों महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। यह स्त्रियों का त्योहार है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App