नाहन की गलियों से गुजरना मुश्किल

By: Dec 16th, 2017 12:05 am

नाहन – नाहन शहर की गलियों में व्यापारियों द्वारा लगातार फैलाए जा रहे सामान से राहगीरों का निकलना दुश्वार हो गया है। व्यापारियों के अतिक्रमण से नाहन शहर की तंग गलियां लगातार सिकुड़ती जा रही हैं। हालत यह है कि जहां एक ओर व्यापारियों द्वारा शहर की गलियों में फैलाए गए सामान से लोगों की आवाजाही बाधित हो रही है, वहीं प्रतिबंधित समय में बाजारों में दोपहिया वाहनों की मटरगश्ती पर भी लगाम नहीं लग रही है। ऐसे में शहर के लोगों में नगरपालिका परिषद व पुलिस के खिलाफ कड़ा रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुन्नूघाट से मुख्य बाजार, बड़ा चौक, छोटा चौक, कच्चा टैंक व बड़ा चौक से हिंदू आश्रम मार्ग पर व्यापारियों द्वारा अपना सामान गलियों में लगातार फैलाया जा रहा है। लोगों ने नगर परिषद व पुलिस से मांग की है कि शहर की तंग गलियों में व्यापारियों द्वारा फैलाए गए सामान के तुरंत चालान किए जाएं तथा दोपहिया वाहन चालकों पर भी शिकंजा कसा जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App