पौष्टिकता से भरपूर मटर

By: Dec 16th, 2017 12:05 am

ठंड के मौसम में रंग-बिरंगी सब्जियों के साथ ही हरे मटर को काफी पसंद किया जाता है। मटर की मौजूदगी भोजन के प्रति आपकी रुचि को दोगुना जो कर देती है। स्वाद, सेहत और सौंदर्य का अनोखा मिश्रण हैं हरे मटर। जानिए हरे मटर के बेहतरीन फायदे।

कोलेस्ट्रॉल के लिए- मटर खाने का सबसे बड़ा  फायदा है कि यह कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है और आपको मोटापे के साथ-साथ अन्य कई बीमारियों से भी बचाता है। यह ब्लड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। यह शरीर के रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है इसलिए इसके सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

डायबिटीज- डायबिटीज के मरीजों को अपने आहार में हरे मटर अवश्य शामिल करने चाहिए। हरे मटर में प्रोटीन और उच्च फाइबर पाए जाते हैं। जो शुगर की मात्रा को कंट्रोल कर डायबिटीज के खतरे से रक्षा करते हैं ताकि आप एक सेहतमंद जिंदगी जी सकें।

अंगुलियों की सूजन- अकसर सर्दियों के दिनों में महिलाओं के पानी में लगातार काम करने के कारण हाथ और पैर की अंगुलियां सूजने लगती हैं। साथ ही उनमें खुजली भी होने लगती है। इस खुजली और सूजन को दूर करने के लिए मटर के दानों का काढ़ा बनाएं और गुनगुने काढ़े में कुछ देर अंगुलियों को डुबोकर रखें। इससे आपको राहत मिलेगी। इसके अलावा गुनगुने सरसों के तेल से मालिश करने से भी सूजन और खुजली में राहत मिलती है। प्रतिदिन हरे मटर का सेवन करना आपके दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

कैंसर में लाभकारी-  आकार में भले ही मटर छोटा हो, लेकिन यह कैंसर जैसी बीमारियों से भी आपको छुटकारा दिला सकता है। इसे नियमित खाने से कैंसर की बीमारी का खतरा कम होता है। खासतौर से पेट के कैंसर में मटर बहुत लाभकारी है।

ऊर्जावान बनाए– मटर के दाने फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आपको ऊर्जावान बनाए रखते हैं। हरे मटर को नियमित खाने से आप लंबे समय तक जवां नजर आते हैं और बढ़ती उम्र का असर जल्दी दिखाई नहीं देता।

आस्टियोपोरोसिस- अगर आप आस्टियोपोरोसिस के रोगी हैं, तो हरी मटर खाना बिलकुल न भूलें। इसमें विटामिन डी होता है, जो आपकी हड्डियों के लिए बेहद लाभदायक है।

अल्जाइमर- रोजमर्रा की जिंदगी में काम का बढ़ता तनाव और बढ़ती उम्र के कारण लोग चीजों को या बातों को धीरे-धीरे भूलने लगते हैं। अगर आपको भी ऐसी समस्या हो रही हो, तो नियमित हरे मटर का सेवन करें।

गर्भवती के लिए उत्तम आहार- अगर आप मां बनने वाली हैं, तो संपूर्ण पोषक तत्त्वों से युक्त आहार को अपनी डाइट में शामिल करें। हरे मटर भी एक उत्तम आहार है। इसमें मौजूद फॉलिक एसिड पेट में भ्रूण की समस्याओं को दूर करता है साथ ही गर्भवती महिला को पर्याप्त पोषण भी प्रदान करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता- शरीर को रोगों से बचाने और इम्युनिटी पॉवर को स्ट्रांग बनाने के लिए कच्चा हरा मटर जरूर खाएं। हरे मटर में एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर बीमारियों से लड़ने की ताकत प्रदान करता है।

त्वचा के लिए- मटर के दानों का दरदरा पेस्ट त्वचा के लिए बेहतरीन स्क्रब है। इसे लगाने से धीरे-धीरे चेहरे की चमक बढ़ जाएगी। शरीर के किसी भी स्थान पर जल जाने की स्थिति में मटर के दानों का महीन लेप लगाने से आराम होता है। यह जले हुए स्थान पर ठंडक प्रदान करने के साथ  घाव को बढ़ने नहीं देगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App