प्रियंका सबसे आकर्षक एशियाई महिला

By: Dec 8th, 2017 12:08 am

बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सबसे आकर्षक एशियाई महिला का टाइटल जीत लिया। ब्रिटेन में कराए गए पोल में आकर्षक एशियाई महिलाओं की श्रेणी में प्रियंका पहले स्थान पर रहीं, जबकि भारतीय टेलीविजन कलाकार निया शर्मा पहली और बालीवुड ब्यूटी दीपिका पादुकोण दूसरी रनर-अप रहीं। अमरीकी सीरियल ‘क्वांटिको’ की नायिका प्रियंका ने विश्व की आकर्षक महिला के खिताब की दौड़ में पिछले वर्ष ‘पीकू’ फेम दीपिका पादुकोण से पीछे रह गई थीं। दीपिका इस बार तीसरे स्थान पर रहीं। प्रियंका ने कहा, मैं वास्तव में इसका क्रेडिट नहीं ले सकती। इसका पूरा क्रेडिट मेरी आनुवंशिकता और आपके नजरिए को दिया जाना चाहिए। ऑनलाइन पोल में अपने प्रति वोट के लिए प्रियंका ने सभी को धन्यवाद दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App