बारिश न होने से शुष्क ठंड ने जकड़े लोग

By: Dec 11th, 2017 12:05 am

धर्मशाला — जिला कांगड़ा में बारिश न होने से शुष्क ठंड बढ़ गई है, जिससे अब बच्चे सहित प्रातःकालीन समय व सायंकालीन समय में देर रात तक कार्य करने वाले लोग ज्यादा चपेट में आ रहे हैं।  इसके साथ-साथ जिला के मैदानी इलाकों में भी धूंध ज्यादा पड़ रही है। बारिश न होने से जिला भर में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  सर्दी-जुकाम होने से अस्पताल में भी इलाज के लिए मरीज काफी संख्या में पहुंच रहे हैं।

चुनावी रिजल्ट : नेताओं की नींद गायब

धर्मशाला — विधानसभा चुनाव के परिणाम (18) की घडि़यां ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही हैं, त्यों-त्यों ही नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओर्ं की धड़कन भी तेज हो गई है। कुछ दिन शांति रहने के बाद अब प्रत्येक खुशी व गम में संभावित नतीजों को लेकर पुनः गुना-भाग शुरू हो गया है। आजकल शादियों का सीजन भी चल रहा है। लिहाजा शिरकत करने के बहाने चुनावी चर्चा आम देखी जा सकती है। वैसे अभी तक चुप्पी साधे मतदाता अब अपने दिल की बात का इजहार भी खुलकर करने लगे हैं। कई समारोहों मे यह चर्चा चंद लम्हों के बाद आपसी बहस में भी बदल जाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। नौ नवंबर को हुए मतदान के पश्चात परिणामों की घोषणा 18 दिसंबर को होनी है। कुछ दिन आम जनता अपने-अपने कार्यों में पूरी तरह मशगूल हो गई थी, परंतु अब तकरीबन एक सप्ताह का बाकी समय रह गया है।

खेल नगरी में सिथेंटिक टेनिस कोर्ट

खेल नगरी धर्मशाला में खेल के क्षेत्र में एक और सुविधा मिल गई है। अब धर्मशाला व आसपास के टेनिस खिलाड़ी पुलिस मैदान में बने सिथेंटिक टेनिस कोर्ट पर अभ्यास कर सकेंगे। इस कोर्ट का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश पुलिस डीजीपी सोमेश गोयल ने शनिवार को किया। धर्मशाला खेल नगरी में यह प्रदेश का चौथा सिथेंटिक कोर्ट है।

पुलिस का व्यवहार सामान्य

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैच को लेकर पुलिस ने  सुरक्षा व टै्रफिक व्यवस्था ज्यादा कड़ी नहीं रखी।  इससें स्थानीय लोगों सहित अन्य लोग भी खुश दिखाई दिए। इससे पहले आयोजित मैचों में पुलिस ज्यादा रोक टोक करती थी और नाके लगाती थी, जिससे स्थानीय लोगों व रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कत होती थी ।

 धर्मशाला के महत्त्वपूर्ण नंबर

उपायुक्त कांगड़ा     – 01892-222103

अतिरिक्त उपायुक्त   – 01892-223322

एडीएम कांगड़ा       – 01892-223321

एसी कांगड़ा          – 01892-223319

एसडीएम धर्मशाला  – 01892-223315

तहसीलदार धर्मशाला – 01892-223314

तहसीलदार इलेक्शन – 01892-223311

बीडीओ धर्मशाला    – 01892-225820

पुलिस थाना धर्मशाला – 01892-224883

क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला- 01892-222133

अग्निशमन विभाग    – 01892-224992

रेडक्रॉस सोसायटी    – 01892-224888

बिजली बोर्ड धर्मशाला – 01892-222946

आईपीएच विभाग    – 01892-224983

कांगड़ा गगल एयरपोर्ट – 01892-232374

रेलवे आरक्षण  –             01892-226711

उच्च शिक्षा विभाग कांगड़ा- 01892-223124

प्रारंभिक शिक्षा विभाग    – 01892-223155

सर्किट रेस्ट हाउस     – 01892-226556

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस  – 01892-223264

न्यायिक दूरभाष नंबर

जिला एवं सत्र न्यायालय – 01892-224878

अतिरिक्त न्यायालय      – 01892-222000

सिविल जम/सीजेएम      – 01892-223276


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App