बिलासपुर… वीरों को सलाम

By: Dec 17th, 2017 12:08 am

बिलासपुर  — राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने लेफ्टिनेंट जय चंद के नेतृत्व में विजय दिवस मनाया। इस मौके पर प्राचार्या बीबी सांख्यान भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी कैडेट्स को विजय दिवस की बधाई दी। लेफ्टिनेंट जय चंद ने बताया कि इतिहास में सिर्फ दो बार ही ऐसा हुआ है कि 90000 से ज्यादा सैनिकों ने आत्म समर्पण किया हो और ये कारनामा हमारी जांबाज भारतीय सेना से 1971 में पाकिस्तान  के विरुद्ध किया था, जिसमें 93000 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों ने ढाका में भारतीय सेना के आगे आत्म समपर्ण किया था। एनसीसी कैडेट्स ने आज उन वीर जवानों को आज श्रद्धांजलि भी दी जो उस वक्त भारत देश के लिए शहीद हुए थे। लेफ्टिनेंट जय चंद ने बताया कि शनिवार को एनसीसी कैडेट्स ने  ट्रैफिक रूल्स एवं रोड एक्सीडेंट अवेयरनेस रैली भी  निकाली। जो कालेज से होती हुई मार्केट से चंपा पार्क तक आयोजित की गई। इस रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य ने कालेज से रवाना किया। सभी कैडेट्स मे विजय दिवस मनाने के लिए मन में  बहुत जुनून देखने को मिला। कैडेट सौरभ, विशाल, कुशल, मंजु, पूजा व नीरज और नवीन ने कालेज चौक पर ट्रैफिक रूल्स की डेमोस्ट्रेशन में भाग लिया व अन्य कैडेट्स ने वही उनको देखकर जानकारी प्राप्त की। ट्रैफिक इंचार्ज बिलासपुर भी इस मौके पर उपस्थित रहे। वहीं कैडेट्स का कहना था कि वे भी देश के लिए अपनी जान देने को तैयार है उन्हें जब भी। अगर मौके मिलेगा वो बिना देरी किए हुए देश के काम आने को तैयार है। कैडेट्स का जोश इस बात को देखते हुए ही बनता था कि कुछ लोग गाडि़यों से उतरकर भी कैडेट्स को विजय दिवस की बधाई दे रहे थे। सिलगे चौक पर लगभग 30 मिनट तक कैडेट्स को ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई कश्मीर सिंह व एचएचसी राजेश सहगल ने ट्रैफिक नियम के बारे में विस्तृत जानकारी दीं। कैडेट नीरज, पूजा ने डेमोस्ट्रेशन भी दिया। इनके अलावा सपना, सुरेंद्र व नरेंद्र कुमार ने भी कैडेट्स का सहयोग किया। इस डेमोस्ट्रेशन के बाद कैडेट्स नारे लगाते हुए गुरुद्वारा चौक से होते हुए में मार्केट से चंपा पार्क और उसके बाद बस स्टैंड तक गए। कैडेट्स साथ-साथ में लोगों को रोड एक्सीडेंट अवेयरनेस के बारे में भी बता रहे थे। बस स्टैंड बिलासपुर में भी लगभग 150 लोग इस रैली के गवाह बने, जिन्होंने उसके बारे में जानकारी प्राप्त की। कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर में तैनात पुलिस व फौजियों को भी विजय दिवस की शुभकामनाएं दीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App