भर्ती के लिए 14 तक करवाएं रजिस्ट्रेशन

By: Dec 15th, 2017 12:05 am

चंबा और कांगड़ा जिला के युवाओं के लिए होगी भर्ती

चंबा – यदि आप भारतीय सेना में भर्ती होने के इच्छुक हैं तो भारतीय सेना की वेबसाइट पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। गुरुवार से सेना में भर्ती के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्त्रिया आरंभ हो गई है। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर से मिली जानकारी के मुताबिक रजिस्ट्रेशन 14 दिसंबर से 27 जनवरी 2018 तक करवाई जा सकती है । इस दौरान भारतीय सेना की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन के लिए खुली रहेगी। 27 जनवरी के बाद रोल नंबर प्राप्त होगा और एडमिट कार्ड प्रिंट करवाया जा सकता है। एडमिट कार्ड ए-4 साइज के कागज पर प्रिंट करना होगा। सोल्जर सामान्य ड्यूटी के लिए आयु सीमा साढ़े 17 वर्ष से 21, जबकि सोल्जर क्लर्क/ एसकेटी के लिए साढ़े 17 से 23 वर्ष रहेगी । भर्ती 12 फरवरी से 21 फरवरी तक पालमपुर में आयोजित होगी। यह भर्ती चंबा और कांगड़ा जिला के युवाओं के लिए रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए पालमपुर स्थित सेना भर्ती कार्यालय और चम्बा के उप निदेशक सैनिक कल्याण कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App