भारत शक्तिशाली महिलाओं का घर

By: Dec 3rd, 2017 12:08 am

हाल ही में इंडिया के दौरे कर रही सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल ने भारत के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया है। एक समिट के दौरान उन्होंने कहा कि वह भारत आना इसलिए पसंद करती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह एक ऐसा देश है जो कई शक्तिशाली महिलाओं का घर है, जो लैंगिक समानता की दिशा में बहुत योगदान देती हैं। एचटी लीडरशिप समिट में शामिल होने यहां आईं 47 साल की मॉडल ने कहा, ‘मैं यहां आना पसंद करती हूं, यहां कई शक्तिशाली महिलाएं हैं। नाओमी ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता एश्वर्या राय बच्चन को चुनने की घटना को याद किया और कहा कि एश्वर्या 1994 में सबसे प्रभावशाली महिला बनी थी, उन्होंने कहा सभी विविधताओं को प्रोत्साहित किया जाए।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App