महंगी पड़ी खूबसूरती

By: Dec 17th, 2017 12:05 am

हमारे देश की सबसे बड़ी दिक्कत है कि जहां कोई गोरी लड़की दिखी उसे विदेशी कहना शुरू कर देते हैं और जहां कोई नार्थ-ईस्ट रीजन की लड़की दिखी तो उसे चीनी कहना शुरू कर देते हैं। इन्हीं हरकतों के चलते एक लड़की बहुत परेशान है। उसका नाम है पूजा गणात्रा। पूजा मूल रूप से भारतीय ही है, लेकिन उनके लुक्स पूरी तरह से विदेशी की तरह है। पूजा मुंबई की रहने वाली है। उसे देखकर यह बिलकुल भी नहीं लगता कि वह इंडियन है, लेकिन लोग पूजा की तारीफ करने के बजाए उस पर नस्लीय आरोप लगाते हैं। पूजा के लुक पर लोग विदेशी होने के ऐसे कामेंट्स करते हैं जो उसे किसी गाली से कम नहीं लगते। पूजा के स्किन का कलर भूरा है, उसके बालों का कलर लाल है और उनकी आंखें नीली हैं इसलिए लोग उनके ऐसे लुक को देखकर उन्हें छेड़ने से बाज नहीं आते हैं। पूजा ने बताया कि उसे खुद नहीं पता कि उसका लुक किसी विदेशी की तरह क्यों है। पूजा ने बताया कि पैदा होने के बाद से ही मैं सबसे अलग दिखती थी। जिसपर लोग कई तरह के सवाल करते थे। हालांकि पूजा खुद पर होने वाले कामेंट्स की बजह से खुद को सोसायटी से दूर रखती है। जैसे-जैसे वक्त गुजर रहा है पूजा के चिढ़ाने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। गौरतलब है कि पूजा मूल रूप से भारतीय ही है, लेकिन उनके लुक्स पूरी तरह से विदेशी की तरह है। इसलिए पूजा खुद कोअट्रेक्टिव भी नहीं मानती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App