मुठभेड़ में सात माओवादी हलाक

By: Dec 7th, 2017 12:02 am

हैदराबाद — महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला में बुधवार को पुलिस और माओवादियों की मुठभेड़ में पांच महिला माओवादी समेत कुल सात माओवादी मारे गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा के नजदीक गढ़चिरौली जिला के जंगल में  पुलिस जवानों की टुकड़ी गश्त कर रही थी। माओवादियों ने गश्त कर रहे जवानों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। जवानों ने भी माओवादियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और जवाबी कार्रवाई में सात माओवादियों मारे गए। मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App