रामसेतु की अमरीकी पुष्टि

By: Dec 14th, 2017 12:05 am

अमित पडियार (ई-मेल के मार्फत)

भारत और श्रीलंका के बीच स्थित प्राचीन रामसेतु असल में मानव निर्मित है, यह बात अब अमरीकी वैज्ञानिकों ने मानी है। एक अमरीकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने अपने शोध में इसे सच पाया है। अफसोस की बात यह है कि जो बात अमरीका के वैज्ञानिकों को समझ आ गई है, वह बात तत्कालीन यूपीए-1 सरकार ने समझने की कोशिश भी नहीं की थी। उसने सिर्फ रामसेतु के नाम पर देश में कोहराम मचाया था। सच को कितना भी ढकने का प्रयास करो, वह कभी तो बाहर आ ही जाता है। यही बात रामसेतु के विषय में हुई है और आज विज्ञान ने भी रामसेतु की धार्मिक मान्यता को बल दिया है। धार्मिक बातों पर टिप्पणी करने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल कर ही उस पर बोलना चाहिए। जिन्हें धार्मिक बातों पर विश्वास नहीं है, उन्हें अब अमरीकी विश्वविद्यालय से रामसेतु के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App