रायबरेली से मां ही लड़ेंगी चुनाव

By: Dec 17th, 2017 12:04 am

नई दिल्ली— सोनिया गांधी के सक्रिय राजनीति को अलविदा कहने के बाद यह अटकलें जोरों पर थीं कि उनकी रायबरेली सीट से 2019 में बेटी प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, लेकिन अब प्रियंका गांधी वढेरा ने इन बातों का खंडन कर दिया है। उन्होंने कहा है कि रायबरेली से उनकी मां ही चुनाव लड़ने जा रहीं हैं। प्रियंका ने इन अफवाहों को गलत करार दिया। प्रियंका ने कहा कि रायबरेली से सोनिया गांधी ही चुनाव लड़ेंगी, न कि मैं। ऐसा माना जा रहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष पद राहुल को सौंपने के बाद अब सोनिया चुनाव भी नहीं लड़ेंगी। इससे पहले यह खबरें आई थीं कि भाई राहुल गांधी का साथ देने के लिए प्रियंका गांधी 2019 में चुनावी राजनीति में उतरेंगी और वह अपनी मां सोनिया गांधी की लोकसभा सीट रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी।  एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरी मां एक बहादुर महिला हैं। उनके साथ रहना मेरे लिए गौरव की बात है। मैं पिछले 20 साल से उनकी यात्रा की सहभागी रही हूं। मैं ने देखा है कि उन्होंने कैसे शुरुआत की और किस तरह की कठिनाइयों का सामना किया। राहुल गांधी के अध्यक्ष पद संभालने पर उन्होंने कहा कि उनके सामने कठिन रास्ता है, लेकिन इस पर आगे बढ़ने में सक्षम है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App