रेप के बाद जान से मारने की दी धमकी

By: Dec 7th, 2017 12:10 am

कंडाघाट— कंडाघाट की पंचायत हिन्नर की एक 45 वर्षीय महिला ने एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ व रेप का आरोप लगाया है।  कंडाघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार  पीडि़ता ने कंडाघाट में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके गांव में किराए का मकान लेकर रह रहे व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ व रेप किया है और उसे धमकाया कि यदि किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। थाना प्रभारी कंडाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि महिला द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद इस मामले को दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App